Headlines

छात्र से रुपए-मोबाइल लूटने वाला आरोपी चंद घंटे में गिरफ्तार:भागते समय डिवाइडर से टकराया; पुलिस ने बाइक समेत पकड़ा




जबलपुर के तिलवारा थाना क्षेत्र में 12वीं के छात्र से रुपए और मोबाइल लूटने वाले आरोपी को पुलिस ने वारदात के चंद घंटे बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से लूटे गए 800 रुपए, आईफोन और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। भाई को कॉल करने मोबाइल निकाला तो छीना तेवर भेड़ाघाट निवासी 19 वर्षीय रोहित सिंह लोधी ने पुलिस को बताया कि वह आदर्श ज्योति स्कूल, धनवंतरी नगर में कक्षा 12वीं का छात्र है। 14 सितंबर की रात करीब 8:45 बजे वह लम्हेटा बायपास चौराहे पर भेड़ाघाट मोड़ के पास खड़ा था। इसी दौरान चौकीताल निवासी गोलू उर्फ अर्पित पटेल बाइक से वहां पहुंचा। उसने रोहित की जेब से 800 रुपए निकाल लिए। विरोध करने पर थप्पड़ मारे। रोहित ने भाई को कॉल करने के लिए मोबाइल निकाला तो आरोपी ने धक्का देकर आईफोन भी छीन लिया और बाइक से भागने लगा। भागते समय उसकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई और वह गिर गया। इसके बाद आरोपी बाइक लेकर मौके से फरार हो गया। केशर बस्ती मोड़ से दबोचा मामला दर्ज होने के बाद पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए। तिलवारा थाना पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और आसपास के रास्तों की जांच के साथ मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने केशर बस्ती मोड़ पर दबिश देकर अर्पित उर्फ गोलू पटेल (29) निवासी चौकीताल को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने लूट की वारदात स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर जेडीए गार्डन के पास छिपाकर रखी मोटरसाइकिल बरामद की गई। आरोपी के कब्जे से 800 रुपए और आईफोन भी जब्त कर लिया गया। पहले से 9 अपराध दर्ज पुलिस के अनुसार आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति का है। उसके खिलाफ मारपीट, जुआ एक्ट, हत्या के प्रयास, आबकारी एक्ट और अवैध वसूली सहित 9 मामले पहले से दर्ज हैं। आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी तिलवारा बृजेश मिश्रा के नेतृत्व में उप निरीक्षक उमंग अग्रवाल, प्रधान आरक्षक जयशंकर चौहान, सतीश शुक्ला और आरक्षक शैलेंद्र पाटकर की भूमिका रही।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *