Headlines

कानपुर के श्यामनगर फ्लाइओवर पर दो बाइक आमने-सामने भिड़ीं:गड्ढों के कारण हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर घायल, एक हैलट रेफर




कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र के श्याम नगर ओवरब्रिज पर मंगलवार रात सड़क के गड्ढे ने दो बाइक सवारों की जान मुश्किल में डाल दी। गड्ढे में बाइक अनियंत्रित होकर सामने से आ रही दूसरी बाइक से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ओवरब्रिज पर अफरातफरी मच गई और जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को कांशीराम अस्पताल पहुंचाया। पीड़ित ने घटना की जानकारी रात 11 बजे दी। पहले एक बाइक गड्‌ढे में गई, सामने से आ रही दूसरी बाइक टकरा गई दहेली सुजानपुर केडीए कॉलोनी निवासी शिवा वर्मा मंगलवार रात बाइक से पीएसी की ओर से श्याम नगर जा रहे थे। इसी दौरान कोयला नगर निवासी कमल जायसवाल श्याम नगर पुल से बाइक लेकर पीएसी की तरफ आ रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शिवा की बाइक अचानक सड़क के गड्ढे में चली गई। इससे बाइक अनियंत्रित हो गई और वह संभल पाते, इससे पहले सामने से आ रहे कमल की बाइक से टकरा गई। टक्कर के बाद दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। हादसे के कारण ओवरब्रिज पर वाहनों की कतार लग गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों घायलों को कांशीराम अस्पताल भिजवाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद शिवा के परिजन उन्हें रामादेवी स्थित निजी अस्पताल ले गए। वहीं, कमल की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें हैलट अस्पताल रेफर कर दिया। गड्ढों से रोजाना हादसे हो रहें स्थानीय निवासी सुमित, अयान, राजकमल समेत अन्य लोगों ने बताया कि पूरे ओवरब्रिज और आसपास की सड़कें चलने लायक नहीं है। ओवरब्रिज पर जगह-जगह 100 से अधिक गड्ढे हो गए हैं। इनकी वजह से आए दिन वाहन चालक हादसों का शिकार हो रहे हैं। इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग की ओर से गड्ढों की मरम्मत नहीं कराई जा रही है। लोगों ने सड़क की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्रा ने बताया कि दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। किसी भी पक्ष की तरफ़ से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *