![]()
कानपुर के नौबस्ता स्थित 100 बेड के सरकारी अस्पताल को जल्द शुरू कराने की मांग को लेकर सपा युवजन सभा महानगर अध्यक्ष अर्पित त्रिवेदी के नेतृत्व में अस्पताल के बाहर धरना दिया गया। प्रदर्शनकारियों ने अस्पताल को तत्काल जनता के लिए शुरू करने और जरूरी चिकित्सकीय स्टाफ व संसाधनों की व्यवस्था कराने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि स्वास्थ्य मंत्री के कानपुर आगमन पर अस्पताल के संचालन को लेकर ठोस घोषणा नहीं हुई तो विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। सपा युवजन सभा ने नवनिर्मित अस्पताल के बाहर अनोखा प्रदर्शन किया, जिसमें अस्पताल के बाहर प्रतीकात्मक रूप से बेड डालकर उसपर मरीज को लिटाकर प्रदर्शन किया गया। करोड़ों की लागत से बनी इमारत, अब संचालन का इंतजार प्रदर्शनकारियों का कहना है कि करोड़ों रुपये की लागत से अस्पताल की इमारत तैयार होने के बावजूद लंबे समय से क्षेत्र की जनता को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। वर्ष 2025 में स्वास्थ्य मंत्री की ओर से अस्पताल में ओपीडी शुरू करने को लेकर समयसीमा बताए जाने के बावजूद अस्पताल के संचालन को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। धरने के दौरान प्रदर्शनकारियों ने अस्पताल में डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ और अन्य जरूरी कर्मचारियों की नियुक्ति, ओपीडी समेत आवश्यक चिकित्सा सेवाएं शुरू करने और संचालन की निश्चित समयसीमा सार्वजनिक करने की मांग उठाई। ‘तारीख नहीं, इलाज चाहिए’ प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अस्पताल की इमारत तैयार है तो इलाज कब शुरू होगा, यह स्पष्ट किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, “अस्पताल की इमारत तैयार है तो इलाज कब शुरू होगा? जनता को तारीख नहीं, इलाज चाहिए।” प्रदर्शन में धनजी यादव, पिंटू ठाकुर, रीता, जितेंद्र बहादुर सिंह, केशव यादव, रामा यादव, अभिजीत गुप्ता, हिमांशु तिवारी, विकास वर्मा, अनुराग पांडेय, केके मिश्रा, सत्यम त्रिवेदी, गौतम निगम, संदीप पांडेय, शनि सागर, बलराम समुद्रे, अरविंद यादव, सुभाष द्विवेदी, संजय यादव, इशू यादव, धीरू पटेल, शिवम जायसवाल, मुकेश गुप्ता, सुकांत शर्मा, अभिषेक रावत, जीतू तिवारी, रोहित तिवारी, सूरज चौहान, प्रवीण मिश्रा, कृपाशंकर यादव और आदित्य सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
Source link
कानपुर में 100 बेड अस्पताल शुरू कराने की मांग:सपा ने 'प्रतीकात्मक बेड' डालकर किया अनोखा प्रदर्शन, जिलाध्यक्ष बोले- स्वास्थ्य मंत्री के आने पर देंगे धरना
