Headlines

Wasim Akram Slams Babar Azam Over PCB Decisions


25 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने टेस्ट कप्तान बाबर आजम पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा- ‘अगर आपको PCB के फैसलों के बारे में नहीं पता था, तो क्या आप इंग्लैंड चने बेचने आए थे।’ रविवार को एक चैरिटी कार्यक्रम में उन्होंने यह बात कही।

इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान को टेस्ट सीरीज में 0-3 से हार मिली थी। दूसरे मैच के बाद PCB ने 7 खिलाड़ियों को टीम से निकाल दिया था। साथ ही हेडकोच सरफराज अहमद को भी हटा दिया था।

तब बाबर ने कहा था कि उन्हें PCB के बड़े फैसलों की जानकारी नहीं थी। ना ही इस बारे उनसे किसी ने कुछ बात की।

अकरम बोले- बाबर को कप्तानी नहीं लेनी चाहिए थी

अकरम ने कहा- ‘एक खिलाड़ी या व्यक्ति के तौर पर मेरा मानना है कि अगर आपका लीडर या कप्तान आपके साथ खड़ा नहीं होता, तो आप 100 फीसदी प्रदर्शन नहीं कर सकते।”

अकरम ने कहा- ‘PCB ने जब बाबर को शान मसूद की जगह टेस्ट कप्तान बनने को कहा था, तब उन्हें यह जिम्मेदारी नहीं लेनी चाहिए थी।’ उन्होंने आगे कहा कि अगर बाबर ने कप्तानी स्वीकार कर ली थी, तो दूसरी हार के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी छोड़ देनी चाहिए थी।

उन्होंने कहा- ‘मैं किसी को दोष नहीं देना चाहता। मैं गलत भी हो सकता हूं। लेकिन मेरी राय में बाबर को कप्तानी नहीं लेनी चाहिए थी। दूसरे टेस्ट के बाद उन्हें कहना था कि वह सिर्फ खिलाड़ी के तौर पर खेलेंगे।’

बाबर ने बोर्ड के फैसले पर कहा था- यह मेरे लिए भी खबर थी

एजबेस्टन टेस्ट से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में बाबर ने कहा था- यह मेरे लिए भी एक खबर थी। मुझे भी इसके बारे में बाद में पता चला।’ उन्होंने खिलाड़ियों को घर भेजने समेत किसी भी फैसले में शामिल होने से इंकार किया था।

बाबर जुलाई में फिर टेस्ट कप्तान बने थे

बाबर को जुलाई में फिर से पाकिस्तान का टेस्ट कप्तान बनाया गया था। उनकी कप्तानी में टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज 1-1 से ड्रॉ खेली। हालांकि इंग्लैंड के खिलाफ 0-3 से हार झेलनी पड़ी।

———————————–

बाबर आजम से जुड़ी यह खबर भी पढें…

बाबर आजम 7 साल बाद डोमेस्टिक क्रिकेट खेलेंगे:2019 में आखिरी फर्स्ट क्लास मैच खेला; इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में सिर्फ 97 रन बना पाए

पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान बाबर आजम 2019 के बाद पहली बार घरेलू फर्स्ट क्लास मैच खेलेंगे। वह 18 सितंबर से जारी प्रेसिडेंट्स ट्रॉफी ग्रेड-I में OGDCL (ऑयल एंड गैस डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड) टीम से खेल सकते हैं। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *