Headlines

कार के इंजन में घुसा 7 फीट का अजगर:कार के नीचे से मगरमच्छ निकला, दोनों का रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा




कोटा शहर में देर रात दो अलग-अलग इलाकों में वन्यजीव रेस्क्यू के मामले सामने आए। दादाबाड़ी के शास्त्री नगर में कार के इंजन में करीब 7 फीट लंबा भारी-भरकम अजगर घुस गया। वहीं डकनिया स्टेशन के पास सूर्य नगर कॉलोनी में करीब 7 से 8 फीट लंबा मगरमच्छ नाले से निकलकर कॉलोनी में पहुंच गया। दोनों का रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया। कार के इंजन में घुसा अजगर दादाबाड़ी इलाके के शास्त्री नगर में पार्क के सामने खड़ी कार के पास कार मालिक बृजेश जैन ने अजगर को कार के अंदर जाते देखा। उन्होंने तुरंत स्नेक कैचर गोविंद शर्मा को सूचना दी। सूचना मिलते ही गोविंद शर्मा मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद कार के इंजन से करीब 7 फीट लंबे भारी-भरकम अजगर को सुरक्षित बाहर निकाला। इस दौरान लाडपुरा रेंज के फॉरेस्टर भवानी सिंह यादव को भी सूचना दी गई। रेस्क्यू के बाद अजगर को लाडपुरा के जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया। कार के नीचे बैठा था मगरमच्छ दूसरी घटना डकनिया स्टेशन के पास सूर्य नगर कॉलोनी की है। यहां देर रात करीब 1 बजे नाले से निकलकर 6 से 7 फीट लंबा मगरमच्छ कॉलोनी में आ गया। लोगों की नजर मगरमच्छ पर पड़ी तो वन विभाग की रेस्क्यू टीम को सूचना दी गई। टीम मौके पर पहुंची, जहां मगरमच्छ एक कार के नीचे बैठा मिला। वनकर्मी वीरेंद्र सिंह हाड़ा ने कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ का रेस्क्यू किया। इसके बाद उसे सुरक्षित चंबल नदी में छोड़ दिया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *