Headlines

कार-डंपर की भिड़ंत, 5 की मौत:जोधपुर से गांव लौट रहे थे कार सवार, 3 गंभीर घायल जोधपुर रेफर




बालोतरा जिले के बाड़मेर-जोधपुर नेशनल हाईवे पर स्काॅर्पियो आगे चल रहे डंपर से जा टकराई। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई जबकी 3 लोग गंभीर घायल हो गए। हादसा रात करीब 11:30 बजे पचपदरा थाना क्षेत्र के भाडिंयावास गांव के पास हुआ। हैड कांस्टेबल डुंगराराम ने बताया – कानोड़ गांव के सभी लोग जोधपुर में भोमियाजी के दर्शन कर लौट रहे थे। हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकी 2 ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। 3 गंभीर घायलों को जोधपुर रेफर किया गया है।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। राहगीरों ने बताया कि हादसा रविवार आधी रात को हुआ और टक्कर की आवाज दूर तक सुनाई दी। दुर्घटना के बाद स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के तुरंत बाद हाईवे से गुजर रहे राहगीरों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास किया। पुलिस और स्थानीय लोगों ने चलाया राहत अभियान घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंच गई। राहत एवं बचाव कार्य के बाद घायलों और मृतकों को निजी एंबुलेंस की सहायता से राजकीय नाहटा अस्पताल, बालोतरा पहुंचाया गया। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर हादसे की जांच शुरू कर दी है।
हादसे की सूचना पर बड़ी संख्या में लोग अस्पताल के बाहर इकट्ठा हो गए। पांच घायल जोधपुर रेफर राजकीय नाहटा अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, हादसे में गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को प्राथमिक उपचार देने के बाद बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जोधपुर रेफर कर दिया गया। घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो की टक्कर किसी अज्ञात वाहन से हुई थी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर अज्ञात वाहन की पहचान करने का प्रयास कर रही है। मृतकों और घायलों की पहचान तथा हादसे के अन्य पहलुओं की जांच जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *