![]()
कालका-शिमला रेल सेक्शन पर बारिश से खराब हुए रेलवे ट्रैक की मरम्मत और बहाली का काम चल रहा है। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए रेलवे विभाग ने 16 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक कई नैरो गेज (NG) ट्रेनों के चलाने में बदलाव किया है। इस दौरान कई ट्रेनें पूरी तरह बंद रहेंगी। रेलवे के आदेश के मुताबिक, ब्रिज नंबर 57 के पास किलोमीटर 07/16-17 पर ट्रैक के आसपास की मिट्टी बह गई है। इससे रेललाइन पर असर पड़ा है। ट्रैक की मरम्मत और सुरक्षा काम को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। यह ट्रेन रहेंगी बंद अप दिशा की ट्रेन संख्या 52457, 52451, 52459 और 52455 के साथ UP MIX ट्रेनें 16 से 30 सितंबर तक बंद रहेंगी। इसी दौरान डाउन लाइन पर ट्रेन संख्या 52458, 52452, 52460 और 52456 के साथ DN MIX (कालका-शिमला) भी बंद रहेंगी। इसके अलावा, ट्रेन संख्या 52453 डगशाई (DMP) से शुरू होगी। यह ट्रेन कालका से डगशाई के बीच नहीं चलेगी। वहीं, ट्रेन संख्या 52454 डगशाई पर खत्म होगी और डगशाई से कालका के बीच बंद रहेगी। रेलवे विभाग ने यात्रियों से कहा है कि यात्रा की योजना बनाने से पहले संबंधित ट्रेन के चलने की जानकारी जरूर ले लें, ताकि किसी तरह की परेशानी न हो।
Source link
कालका-शिमला मार्ग पर पर कई ट्रेनें रद्द:30 सितंबर तक होगी रेलवे ट्रैक की मरम्मत, बारिश से हुआ था क्षतिग्रस्त
