Headlines

श्री चरणी 800+ रेटिंग पॉइंट्स पाने वाली पहली भारतीय गेंदबाज:ICC ने विमेंस रैंकिंग जारी की, दीप्ति दूसरे नंबर पर पहुंचीं; शेफाली को भी फायदा




विमेंस एशिया कप 2026 के फाइनल के बाद ICC ने 15 सितंबर को ताजा रैंकिंग जारी की। इसमें भारतीय गेंदबाज श्री चरणी ने खास उपलब्धि हासिल की। श्री चरणी 800 से ज्यादा रेटिंग पॉइंट्स हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला गेंदबाज बन गईं और नंबर-1 पर बनी हुई हैं। विमेंस टी-20 गेंदबाजी रैंकिंग में सबसे ज्यादा रेटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया की मेगन शट के नाम है। उनके 806 रेटिंग पॉइंट्स थे। वहीं, एशिया कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वालीं दीप्ति शर्मा को भी रैंकिंग में फायदा हुआ। दीप्ति चार पायदान ऊपर चढ़कर दूसरे नंबर पर पहुंच गईं। दीप्ति शर्मा ने 4 स्थान की छलांग लगाई विमेंस टी-20 बॉलिंग रैंकिंग में दीप्ति शर्मा छठे से दूसरे स्थान पर पहुंच गई हैं। उन्होंने चार पायदान की छलांग लगाई है। पिछले हफ्ते भी दीप्ति दो पायदान ऊपर आई थीं। उनके 729 रेटिंग पॉइंट्स हैं। दीप्ति ने एशिया कप फाइनल में तीन विकेट लिए थे। वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज थीं। श्री चरणी ने एशिया कप फाइनल में 4 विकेट लिए 804 रेटिंग पॉइंट्स के साथ श्री चरणी नंबर-1 टी20 गेंदबाज बनी हुई हैं। एशिया कप फाइनल में चरणी ने चार विकेट चटकाए थे। वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर थीं। शेफाली वर्मा भी एक स्थान ऊपर बल्लेबाजी रैंकिंग में शेफाली वर्मा एक स्थान ऊपर चढ़कर छठे नंबर पर पहुंच गईं। वह एशिया कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज थीं। शेफाली के 741 रेटिंग पॉइंट्स हैं। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ फाइनल में 68 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली थी। शेफाली ने 39 गेंदों पर दो छक्के और तीन चौके लगाए थे। उन्होंने पहले विकेट के लिए स्मृति मंधाना के साथ शतकीय साझेदारी की थी। स्मृति मंधाना ने 59 रन बनाए थे। ———————- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… भारत-अफगानिस्तान दूसरा टी-20 आज भारत-अफगानिस्तान के बीच दूसरा टी-20 मैच आज दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबला शाम 7:30 बजे से शुरु होगा। तीन मैचों की सीरीज में टीम इंडिया 1-0 से आगे है। भारत ने पहला मैच 7 विकेट से जीता था। पूरी खबर…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *