![]()
छिंदवाड़ा जिले के जुन्नारदेव विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार सुबह संगम पुलिया के पास अज्ञात व्यक्ति का कई दिन पुराना शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव से तेज बदबू आने पर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार शव करीब 4 से 5 दिन पुराना है और फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है। शव काला पड़ चुका था, कीड़े भी लगे पुलिस के मुताबिक लंबे समय से पड़े रहने के कारण शव पूरी तरह काला पड़ चुका था और उसमें कीड़े भी लग गए थे। शव की हालत खराब होने के कारण मृतक की पहचान करने में परेशानी हो रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। आसपास के थाना क्षेत्रों से जुटाई जा रही जानकारी सूचना मिलने के बाद उप निरीक्षक मुकेश डोंगरे, उप निरीक्षक पूनम उईके, आरक्षक संतोष धुर्वे और आरक्षक नितेश पाल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल की जांच के साथ आसपास के थाना क्षेत्रों से भी जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है। पुलिस आसपास के इलाकों से लापता लोगों की जानकारी भी जुटा रही है, ताकि मृतक की पहचान की जा सके। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा मौत का कारण फिलहाल मृतक की पहचान और मौत के कारण का पता नहीं चल पाया है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Source link
छिंदवाड़ा में पुलिया के पास मिला 4-5 दिन पुराना शव:तेज बदबू के बाद राहगीरों ने देखा, पुलिस आसपास के लोगों से कर रही पूछताछ
