Headlines

किन्नौर की नई DC सोनाक्षी तोमर ने संभाली कमान:यातायात से पर्यटन तक तय की प्राथमिकताएं; कहा-सेब बागवानी को बढ़ावा देंगे




वर्ष 2016 बैच की प्रशासनिक अधिकारी सोनाक्षी सिंह तोमर ने वीरवार को रिकांगपिओ में किन्नौर की डीसी का पदभार संभाल लिया। रिकांगपिओ पहुंचने पर एसी किन्नौर विपिन्न, पीओ आईटीडीपी घनश्यामदास, एसडीएम कल्पा प्रवीण भारद्वाज समेत अन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। सोनाक्षी सिंह तोमर मूल रूप से उत्तराखंड के नैनीताल की रहने वाली हैं। किन्नौर में नियुक्ति से पहले वह बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ विकास प्राधिकरण (बीबीएनडीए) में मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद पर सेवाएं दे रही थीं। पदभार संभालने के बाद उन्होंने जिले के विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कीं। उन्होंने कहा कि किन्नौर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए प्रमुख मार्गों को खुला रखना उनकी प्राथमिकता रहेगी। इसके साथ ही सेब बागवानी को बढ़ावा देने और पर्यटन गतिविधियों के विस्तार पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। राष्ट्रीय राजमार्ग के प्रभावित हिस्सों में सुधार को भी प्राथमिकता उन्होंने वन अधिकार अधिनियम से जुड़े लंबित मामलों के समाधान और राष्ट्रीय राजमार्ग के प्रभावित हिस्सों में सुधार को भी प्राथमिकता में शामिल किया। उन्होंने कहा कि पहाड़ी क्षेत्र से जुड़ाव होने के कारण किन्नौर उनके लिए दूसरे घर जैसा है। नए डीसी के पदभार संभालने के बाद प्रशासनिक स्तर पर जिले से जुड़े विकास कार्यों और लंबित मामलों के निस्तारण को लेकर आगे की कार्ययोजना पर भी काम शुरू होगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *