Headlines

किन्नौर में चिट्टे सहित 2 युवक अरेस्ट:पुलिस ने रिकांगपिओ में 12.76 ग्राम नशा पकड़ा; एक आरोपी सरकाघाट का रहने वाला




किन्नौर पुलिस की एसआईयू टीम ने रिकांगपिओ में 2 युवकों से 12.76 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। यह कार्रवाई मंगलवार को नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना रिकांगपिओ में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है।गिरफ्तार किए गए युवकों में से एक किन्नौर जिले के पांगी गांव का निवासी है, जबकि दूसरा मंडी जिले के सरकाघाट का रहने वाला बताया जा रहा है। नशा का नेटवर्क खंगाल रही पुलिस पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है। जांच का उद्देश्य इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का भी पता लगाना है। पुलिस का कहना है कि नशे के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। इस संबंध में किसी भी नशा तस्कर को बख्शा नहीं जाएगा। आने वाले दिनों में यह अभियान लगातार जारी रहेगाष



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *