![]()
सोमेसर कस्बे के निकट किरवा गांव स्थित अटल सेवा केंद्र परिसर में मंगलवार को ग्राम सभा का आयोजन किया गया। प्रशासक घीसीदेवी मगराज चौधरी की अध्यक्षता में हुई सभा में सामाजिक अंकेक्षण के तहत महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत संचालित कार्यों की समीक्षा की गई। वित्तीय वर्ष के कार्यों का लिया लेखा-जोखा वीआरपी हितेश सोनी ने बताया कि सामाजिक अंकेक्षण में वित्तीय वर्ष 2025-26 की छमाही के दौरान हुए मनरेगा कार्यों की जानकारी जुटाई गई। इसमें पूर्ण, अपूर्ण और प्रगतिरत कार्यों का लेखा-जोखा शामिल रहा। इन कार्यों का भौतिक सत्यापन 11 से 17 अगस्त 2026 तक किया गया था। सत्यापन के बाद मंगलवार को ग्राम सभा आयोजित कर ग्रामीणों और श्रमिकों को मनरेगा के तहत हुए कार्यों का पूरा लेखा-जोखा पढ़कर सुनाया गया। अधिकारियों और ग्रामीणों ने लिया हिस्सा ग्राम सभा में प्रशासक घीसीदेवी मगराज चौधरी, ग्राम विकास अधिकारी बिंदु लखावत, जिला परिषद से डीआरपी राकेश आचार्य, बीआरपी सोनू आचार्य, वीआरपी हितेश सोनी, सुरेश कुमार, ओमप्रकाश, कनिष्ठ सहायक रमेश देवपाल और मेट चौथाराम मीणा सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
Source link
किरवा गांव में ग्राम सभा का आयोजन:मनरेगा कार्यों का सोशल ऑडिट किया गया, अधिकारियों और ग्रामीणों ने लिया हिस्सा
