किशनगंज में सड़क हादसे में आशा कर्मी की मौत:ड्यूटी से लौटते समय सड़क किनारे टोटो पलटा, चालक भी गंभीर रूप से घायल




किशनगंज जिले के बिशनपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम एक सड़क हादसे में आशा कर्मी सीता देवी (40 वर्ष) की मृत्यु हो गई। यह घटना बिशनपुर से चोपड़ाबखारी जाने वाली सड़क पर बिशनपुर कब्रिस्तान के पास हुई। हादसे में टोटो चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार, सीता देवी कोचाधामन अस्पताल में अपना सरकारी कार्य पूरा कर टोटो से घर लौट रही थीं। शाम के समय जब टोटो बिशनपुर कब्रिस्तान के पास पहुंचा, तभी अचानक सड़क पर एक मवेशी आ गया। मवेशी को बचाने के प्रयास में टोटो चालक ने संतुलन खो दिया, जिससे टोटो पलट गया। टोटो चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया
इस दुर्घटना में आशा कर्मी सीता देवी को गंभीर चोटें आईं और शरीर से अधिक खून निकल जाने के वजह से उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। टोटो चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल घटना की सूचना बिशनपुर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बिशनपुर थाना अध्यक्ष अंजनी कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त टोटो को अपने कब्जे में ले लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। घायल चालक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। निधन से उनके परिजनों में दुख का माहौल
सीता देवी के निधन से उनके परिजनों में दुख का माहौल है। स्थानीय लोगों ने उन्हें एक कर्तव्यनिष्ठ आशा कर्मी बताया। ग्रामीणों ने सड़क पर मवेशियों के कारण होने वाले हादसों पर नियंत्रण लगाने की मांग की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *