![]()
कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर सुंदरनगर के अलसू चौक के समीप देर रात एक कार हादसे का शिकार हो गई। इसमें हरियाणा के 26 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का उपचार एम्स बिलासपुर में चल रहा है। सूचना के अनुसार, हरियाणा नंबर की एक ब्रेजा कार रात 12.30 बजे अलसू चौक के पास फोरलेन से गुजर रही थी। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े दो ट्रकों से टकरा गई। इसके बाद कार की चपेट में साथ से गुजर रहा एक टेम्पो भी आ गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। कार में फंसे युवकों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका और घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। हरियाणा के आकाश की मौत दुर्घटना में कार सवार 26 वर्षीय आकाश की मौके पर ही मौत हो गई। कार में सवार चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद एम्स बिलासपुर ले जाया गया। हादसे में सड़क किनारे खड़े एक ट्रक को भी नुकसान पहुंचा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू की। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों का जायजा लेने के साथ हादसे से जुड़े तथ्यों को जुटाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी: SP एसपी मंडी विनोद कुमार ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है। हादसे के चलते कुछ समय के लिए फोरलेन पर यातायात भी प्रभावित रहा, जिसे पुलिस ने सामान्य करवाया। उन्होंने बताया कि मृतक युवक का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
Source link
कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर कार दुर्घटनाग्रस्त, हरियाणा के युवक की मौत:4 लोग घायल; एम्स बिलासपुर रेफर, 2 ट्रकों और टेंपो से टकराई कार
