Headlines

कुंदन कुमार बने कांकेर के 23वें कलेक्टर:पदभार संभालने के बाद बोले- योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन पहली प्राथमिकता होगी




भारतीय प्रशासनिक सेवा (भाप्रसे) के 2014 बैच के अधिकारी कुंदन कुमार ने आज कांकेर जिले के 23वें कलेक्टर के रूप में अपना पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने जिले के वरिष्ठ अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांकेर जिले में शासन की कई योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उनका लक्ष्य है कि योजनाओं का लाभ जिले के अंतिम छोर पर रहने वाले लोगों तक भी पहुंचे। नवपदस्थ कलेक्टर ने जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांकेर जिला योजनाओं के क्रियान्वयन में अग्रणी रहे। इसके लिए जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी टीम वर्क और आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। इन पदों पर दे चुके हैं सेवाएं कुंदन कुमार का छत्तीसगढ़ कैडर में लंबा अनुभव रहा है। छत्तीसगढ़ कैडर आबंटन के बाद उन्होंने वर्ष 2016-17 में भानुप्रतापपुर अनुभाग में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) के रूप में अपनी सेवाएं दी थीं। इसके बाद 2017 से 2019 तक वे कवर्धा जिले में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) और शुगर मिल के प्रबंध निदेशक रहे। उन्होंने 2019-20 में जिला पंचायत दुर्ग और 2020-21 में जिला पंचायत कोरबा में सीईओ के पद पर कार्य किया। साल 2021-22 में वे बलरामपुर जिले के कलेक्टर और 2022-23 में अंबिकापुर जिले के कलेक्टर रहे। हाल ही में, 2024-25 में उन्होंने संचालक नगरीय प्रशासन, आयुक्त छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल और नया रायपुर विकास प्राधिकरण के सीईओ का पद संभाला। अप्रैल 2025 से 19 अगस्त 2026 तक वे मुंगेली जिले के कलेक्टर भी रहे। अब उन्होंने कांकेर जिले के कलेक्टर का कार्यभार संभाला है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *