Headlines

कुएं में गिरा 7 साल का बच्चा:बिना मुंडेर का था कुआं, मोटर घंटों की मशक्कत के बाद निकाला शव




रायसेन जिले के सिलवानी थाना क्षेत्र की जैथारी चौकी अंतर्गत ग्राम घूरपुर में शनिवार को खेत में बने खुले कुएं में गिरने से सात वर्षीय बालक युवांश आदिवासी की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, युवांश खेलते-खेलते खेत में बने बिना मुंडेर वाले कुएं के पास पहुंच गया। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह कुएं में गिर गया और गहरे पानी में डूब गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने बच्चे को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन कुएं में अधिक पानी होने के कारण सफलता नहीं मिली। सूचना पर सिलवानी पुलिस और रेस्क्यू टीम भी मौके पर पहुंच गई। मोटर पंप से कुएं का पानी कम कराया
रेस्क्यू टीम ने मोटर पंप से कुएं का पानी कम कराया। काफी मशक्कत के बाद बच्चे को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद ग्रामीणों ने खुले और बिना मुंडेर वाले कुओं की सुरक्षा व्यवस्था पर चिंता जताई। उन्होंने प्रशासन से ऐसे सभी कुओं के चारों ओर सुरक्षा मुंडेर बनवाने की मांग की, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसे रोके जा सकें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *