Headlines

कुएं में डूबने से 15 साल के लड़के की मौत:दोस्तों के साथ नहाने गया था, SDRF ने एक घंटे बाद निकाला शव




टोंक में कुएं में नहाने उतरे 15 साल किशोर की तैरना नहीं आने के कारण डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद SDRF टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद शव बाहर निकाला। खुले कुएं को लेकर परिजनों ने अस्पताल में नाराजगी जताई और पोस्टमॉर्टम से इनकार कर दिया। तहसीलदार की समझाइश के बाद पोस्टमॉर्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। हादसा गुरुवार शाम करीब 5 बजे बनास नदी स्थित गहलोद पुलिया के पास हुआ। दोस्तों के साथ नहाने गया, कुएं में डूबने से मौत कोतवाली थाना प्रभारी भंवरलाल वैष्णव ने बताया – गाड़ियों का अड्डा निवासी अकरम (15) पुत्र असद अपने साथियों के साथ घूमने गया था। नदी किनारे बने कुएं में पानी ऊपर तक भरा होने के कारण तीन-चार लड़के छलांग लगाकर नहा रहे थे। अकरम भी कुएं में उतरा, लेकिन तैरना अच्छी तरह नहीं आने से वह पानी में डूब गया। उसे डूबता देखकर उसके साथ मौजूद अन्य लड़के घबराकर मौके से भाग गए। ठेला संचालकों ने दी सूचना, SDRF ने एक घंटे में निकाला शव घटना की जानकारी आसपास भुट्टे के ठेले लगाने वालों को लगी तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना प्रभारी भंवरलाल वैष्णव पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों से जानकारी जुटाई। इसके बाद SDRF टीम को बुलाया गया। करीब एक घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद टीम ने अकरम के शव को कुएं से बाहर निकाला। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग और मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
अस्पताल में परिजनों का हंगामा, खुले कुएं पर जताई नाराजगी पुलिस शव को सआदत हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी लेकर पहुंची। बेटे का शव देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। उनका कहना था कि अकरम तैरना अच्छी तरह नहीं जानता था। परिजनों ने खुले कुएं को हादसे की वजह बताते हुए नाराजगी जताई और करीब एक घंटे तक पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार कर दिया। तहसीलदार की समझाइश के बाद हुआ पोस्टमॉर्टम हंगामे की सूचना पर तहसीलदार अजयपाल यादव अस्पताल पहुंचे और परिजनों को समझाया। इसके बाद उनकी मौजूदगी में शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया और देर शाम शव परिजनों को सौंप दिया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *