![]()
प्रखंड थाना पुलिस ने कुडू थाना क्षेत्र के जिमा के पास एक धान लदे ट्रक से 790 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया है। जब्त शराब की कीमत लगभग 80 लाख रुपए आंकी गई है। मामले पर थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया गुप्त सूचना मिली थी एक बारह चक्का ट्रक में अवैध शराब की बड़ी खेप लदी है, जो कुडू थाना क्षेत्र होकर बिहार राज्य जाने वो वाला है। सूचना पर कुडू थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बुधवार सुबह आठ बजे से कुडू शहरी क्षेत्र के तीन स्थानों पर वाहन जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया। इसी बीच कुडू थाना के समीप एक ट्रक आता दिखाई दिया, पुलिस ने रोकने का इशारा किया तो ट्रक चालक बस पड़ाव से बाई पास रोड होते हुए लोहरदगा की ओर तेजी से भागने लगा। वहीं शराब लदे ट्रक का शराब माफिया स्कॉर्ट कर रहे थे, लेकिन पुलिस को देख भाग निकले। वही मौके पर पुलिस ने ट्रक का पीछा करना शुरू किया। पुलिस को पीछे देख ट्रक चालक, खलासी और शराब माफिया ट्रक को जीमा पेट्रोल पंप के पास खड़ा कर फरार हो गए। मौके पर पुलिस ने ट्रक नंबर पीबी 13 बीएस 0280 को जब्त कर कुडू थाना लाया और ट्रक की जांच की तो पाया कि धान का भूसी लदा है, जैसे ही वाहन से भूसी हटाना आरम्भ किया तो भूसी के बाद पेटी देख पुलिस भौचक रह गई। ट्रक को पूरा खाली कराया गया तो चंडीगढ़ निर्मित मैक डॉवेल नंबर वन का 790 पेटी अंग्रेजी शराब लदे थे। जब्त शराब के खेप बरामद की जानकारी एसपी सादिक अनवर रिजवी को दी।
Source link
कुडू: बिहार ले जा रहे 790 पेटी अवैध शराब बरामद
