![]()
मेहगांव-गोरमी रोड पर हीरापुरा गांव के पास सड़क पर अचानक आई गाय से बाइक टकराने से युवक घायल हो गया। हादसे के बाद सड़क किनारे घायल युवक पर मेहगांव एसडीओपी संजय कोच्छा की नजर पड़ी। उन्होंने वाहन रुकवाकर एंबुलेंस को सूचना दी। घायल को अस्पताल भिजवाने में मदद की। जानकारी के अनुसार, अशोक राठौड़ बाइक से मेहगांव-गोरमी मार्ग से गुजर रहे थे। हीरापुरा गांव के पास अचानक सड़क पर गाय आ गई, जिससे उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में अशोक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एसडीओपी संजय कोच्छा ने उन्हें सड़क किनारे देखा। उन्होंने तत्काल एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस से अस्पताल भेजा एंबुलेंस की मदद से घायल अशोक राठौड़ को मेहगांव प्राथमिक चिकित्सालय पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उनका उपचार शुरू किया। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। हादसे के बाद घटनास्थल पर कुछ समय के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। प्रारंभिक जानकारी में सड़क पर अचानक गाय आने को हादसे की वजह बताया गया है। पुलिस घटना की जानकारी जुटा रही है। ग्रामीणों ने मवेशियों की समस्या उठाई स्थानीय लोगों ने घायल की मदद के लिए एसडीओपी द्वारा की गई पहल की सराहना की। ग्रामीणों ने सड़कों पर घूमने वाले मवेशियों की समस्या का समाधान कराने की मांग की है। पुलिस ने वाहन चालकों से ग्रामीण मार्गों पर सावधानी से वाहन चलाने की अपील की है।
Source link
भिंड में गाय से टकराई बाइक, युवक घायल:SDOP ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, गोरमी रोड पर हीरापुरा गांव के पास हादसा
