कुरुक्षेत्र नहर से मिला 17 साल के बेटे का शव:अंबाला का रहने वाला, चार दिन पहले लापता हुआ, पिता बोले- दोस्तों ने मारकर फेंका




कुरुक्षेत्र जिल के दबखेड़े गांव के पास नरवाना ब्रांच (भाखड़ा) नहर से किशोर का शव बरामद हुआ। किशोर 15 जुलाई की दोपहर को लापता हुआ था। दोपहर करीब साढ़े 3 बजे किशोर की उसके पिता के साथ मोबाइल पर आखिरी बातचीत हुई थी। उसके बाद किशोर पूरी रात घर नहीं लौटा। उसी दिन से परिवार किशोर की तलाश में जुटा है। मृतक की पहचान नई निहारसी जिला अंबाला के 17 साल के अभीजोत के रूप में हुई है। वह अपने परिवार का इकलौता बेटा था। करीब 6 महीने पहले ही उसकी बहन की शादी हुई थी। अभीजोत 10वीं क्लास के बाद पिता के साथ मजदूरी करने जाता था। अभीजोत का शव मिलने के बाद पुलिस को सूचना दी गई है। 15 जुलाई को दोस्तों के साथ घर से निकला था निर्मल सिंह के मुताबिक, उसका बेटा अभीजोत 15 जुलाई की दोपहर करीब 2 बजे अपनी बाइक HR-01AW-0658 पर घर से निकला था। उसने उस दिन ब्लैक टी-शर्ट और कैपरी पहन रखी थी। आखिरी बार करीब साढ़े 3 बजे मोबाइल पर उसकी अभीजोत के साथ बात हुई थी। इसके बाद उसका फोन बंद हो गया। 7 किलोमीटर दूर जंगल में मिली बाइक अभीजोत देर रात तक घर नहीं लौटा। तब उन्होंने रिश्तेदारों और जानकार के यहां तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। तलाश के दौरान उनको अभीजोत की बाइक नहर से करीब 7 किलोमीटर दूर जंगल में लावारिस हालत में मिली। इसके बाद परिजनों की चिंता और बढ़ गई। अगले दिन दर्ज हुई गुमशुदगी निर्मल सिंह ने बताया कि अगले दिन उसने अंबाला के नग्गल थाना की नन्यौला पुलिस चौकी में बेटे की गुमशुदगी की शिकायत दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की। आज शनिवार सुबह उनको दबखेड़ी गांव के पास नहर में शव मिलने की सूचना मिली थी। गोताखोर प्रगट सिंह ने बुलाई पुलिस दूसरी ओर, नहर में शव बहने की सूचना मिलने पर गोताखोर प्रगट सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत शव को नहर से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। इस दौरान परिवार भी मौके पर आ गया, जिसने अभीजोत के रूप में शव की पहचान कर दी। बेटे का शव देखते ही निर्मल सिंह बिलख-बिलख कर रोने लगा। पिता का आरोप- दोस्तों ने बेटे को मार दिया निर्मल सिंह ने आरोप लगाया कि अभीजोत 15 जुलाई को अपने कुछ दोस्तों के साथ जनसूई हेड पर गया था। इसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया और वह घर नहीं लौटा। अभिजोत के साथ कोई हादसा हुआ या फिर उसके दोस्तों ने उसे मारकर नहर में फेंक दिया। इसकी जांच होनी चाहिए। उनको अभीजोत के दोस्तों पर पूरा शक है। पुलिस बोली- हर पहलू की जांच होगी उधर, सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। शुरुआती तौर पर मौत के कारणों को लेकर कोई पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अंबाला पुलिस को घटना की सूचना दी गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *