परीक्षा व श्रावणी मेला को लेकर रेलवे का बड़ा फैसला:दुमका-रांची स्पेशल ट्रेन समेत कई ट्रेनों में एसी कोच बढ़े, परीक्षा के लिए अनारक्षित स्पेशल ट्रेन




पूर्व रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और बढ़ती भीड़ को देखते हुए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। खासकर JFWC परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को ध्यान में रखते हुए दुमका और रांची के बीच एक जोड़ी अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। 08619 रांची–दुमका अनारक्षित परीक्षा स्पेशल 19 जुलाई 2026 को रात 8:20 बजे रांची से खुलेगी और अगले दिन सुबह 5:30 बजे दुमका पहुंचेगी। वहीं 08620 दुमका–रांची स्पेशल 20 जुलाई 2026 को सुबह 7:45 बजे दुमका से रवाना होकर शाम 5:45 बजे रांची पहुंचेगी। यह ट्रेन जामा, बासुकीनाथ, देवघर, जसीडीह, मधुपुर, विद्यासागर, जामताड़ा, चित्तरंजन, बराकर और कुमारडुबी स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी, जिससे संताल परगना क्षेत्र के अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिलेगी। झांसी-आसनसोल स्पेशल ट्रेन की अवधि बढ़ी श्रावणी मेला-2026 के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 04185/04186 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-आसनसोल स्पेशल ट्रेन की सेवाओं का विस्तार अगस्त के अंत तक करने का फैसला किया है। 04185 झांसी-आसनसोल स्पेशल 29 जुलाई से 30 अगस्त 2026 तक निर्धारित तिथियों पर चलेगी। जबकि 04186 आसनसोल-झांसी स्पेशल 30 जुलाई से 31 अगस्त 2026 तक संचालित होगी। रेलवे ने स्पष्ट किया है कि इस ट्रेन के रूट, समय-सारिणी और ठहराव में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसका सीधा फायदा श्रावणी मेला में शामिल होने वाले हजारों श्रद्धालुओं को मिलेगा, जो हर साल बड़ी संख्या में इस रूट पर यात्रा करते हैं। शक्तिपुंज समेत कई ट्रेनों में बढ़ेंगे एसी कोच यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए 11447/11448 हावड़ा–जबलपुर शक्तिपुंज एक्सप्रेस में अतिरिक्त एसी 3-टियर कोच जोड़ने का निर्णय लिया गया है। रेलवे दो एसी 3-टियर इकोनॉमी कोचों के स्थान पर दो नियमित एसी 3-टियर कोच लगाएगा, जिससे एसी कोचों की संख्या दो से बढ़कर चार हो जाएगी, हालांकि कुल 22 एलएचबी कोच की संरचना यथावत रहेगी। यह व्यवस्था 11 सितंबर 2026 से जबलपुर–हावड़ा और 13 सितंबर 2026 से हावड़ा–जबलपुर में लागू होगी। इसके अलावा 13029/13030 हावड़ा–मोकामा एक्सप्रेस और 13027/13028 हावड़ा–अज़ीमगंज कविगुरु एक्सप्रेस में भी एक सामान्य द्वितीय श्रेणी कोच की जगह एसी 3-टियर इकोनॉमी कोच लगाया जाएगा। यह व्यवस्था 21 जुलाई 2026 से 20 जनवरी 2027 तक प्रभावी रहेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *