![]()
कुसमी में मूसलाधार बारिश के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। लगातार हुई वर्षा से नगर के कई मोहल्लों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नगर पंचायत की व्यवस्थाओं पर भी सवाल उठ रहे हैं। नगर के कई घरों और दुकानों में पानी घुस गया है। जगह-जगह जलभराव के कारण सड़कें तालाब में तब्दील हो गई हैं। इससे व्यापारियों और आम नागरिकों को आर्थिक नुकसान के साथ-साथ दैनिक कार्यों में भी बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है। जल निकासी को लेकर आक्रोश
मूसलाधार बारिश के बाद नगर पंचायत कुसमी की जल निकासी व्यवस्था को लेकर लोगों में गहरा आक्रोश है। नगरवासियों का कहना है कि यदि समय रहते जल निकासी की समुचित व्यवस्था की जाती, तो इस गंभीर स्थिति से बचा जा सकता था। अब नगरवासियों ने नगर पंचायत प्रशासन से तत्काल जल निकासी की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। इसके अतिरिक्त, जलभराव से प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे कर आवश्यक राहत एवं सहायता प्रदान करने की भी अपील की गई है।
Source link
बलरामपुर, कुसमी के घरों में घुसा पानी:मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, व्यवस्थाओं पर उठे सवाल
