![]()
कुरुक्षेत्र में आज बुधवार को होने वाली ग्रीवेंस समिति की बैठक में 11 शिकायतों पर सुनवाई होगी। बैठक की अध्यक्षता हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार करेंगे। एजेंडे में 5 ऐसी शिकायतें शामिल हैं, जिन्हें पिछली बैठक में लंबित रखा गया था, जबकि 6 नई शिकायतों पर पहली बार सुनवाई होगी। इनमें अंशल सिटी में मूलभूत सुविधाओं की कमी, को-ऑपरेटिव सोसाइटी में गड़बड़ी, प्राइवेट अस्पताल को लीज लेने वाले के साथ डॉक्टर की कथित धोखाधड़ी, बिजली लाइन हटाने का विवाद, दो परिवारों के बीच गंभीर आरोप-प्रत्यारोप, आशा वर्कर को अश्लील वीडियो भेजने और गांव की सरपंच की शिकायत जैसे नए मामले शामिल हैं। पिछली बैठक के 5 लंबित मामलों पर फिर सुनवाई ग्रीवेंस कमेटी की पिछली बैठक में जिन शिकायतों का समाधान नहीं हो सका था, उन्हें इस बार फिर एजेंडे में रखा गया है। इनमें सबसे प्रमुख मामला अंशल सिटी में सड़क, सीवर, स्ट्रीट लाइट और अन्य मूलभूत सुविधाओं की कमी से जुड़ा है। इसके अलावा किरमिच की को-ऑपरेटिव सोसाइटी में कथित गड़बड़ियों, प्राइवेट अस्पताल को लीज पर देने में धोखाधड़ी के आरोप और किरमिच रोड से बिजली की लाइन हटाने के विवाद पर भी दोबारा सुनवाई होगी। गांव में पड़ोसियों का विवाद भी ग्रीवेंस में आया दो परिवारों के विवाद की शिकायत भी कमेटी में पहुंच चुकी है। नई शिकायतों में सबसे चर्चित मामला दो परिवारों के बीच लंबे समय से चल रहे विवाद है। दंपती ने अपने पड़ोसी परिवार पर उसकी बेटी के साथ वीडियो कॉल पर अन्य लोगों से अश्लील और आपत्तिजनक बातें करवाने का आरोप लगाया था। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया था कि उसके पति को पड़ोसियों ने जहरीला पदार्थ पिलाकर जान से मारने की कोशिश की थी। इसी विवाद के दौरान संबंधित परिवार ब्रह्मसरोवर में डूबकर जान देने पहुंच गया था। उस समय पुलिस ने उनको सुरक्षित बाहर निकाल लिया था। अब यह पूरा मामला ग्रीवेंस कमेटी के सामने रखा जाएगा। आशा वर्कर को अश्लील वीडियो भेजने की शिकायत भी एजेंडे में बैठक में भूखड़ी गांव की सरपंच भी अपनी शिकायत लेकर पहुंचेंगी। इसके अलावा ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में एक आशा वर्कर को कथित तौर पर अश्लील वीडियो भेजने से जुड़ी शिकायत भी रखी जाएगी। शिकायत मिलने के बाद संबंधित विभाग और पुलिस से रिपोर्ट तलब की गई है। बैठक में इस मामले पर भी सुनवाई होगी।
Source link
कुरुक्षेत्र में ग्रीवेंस कमेटी की बैठक आज:11 मामलों पर सुनवाई, पांच पुराने विवाद शामिल, ब्रह्मसरोवर में सुसाइड करने आया परिवार भी रखेगा शिकायत
