![]()
कुरुक्षेत्र में पेट्रोल पंप कर्मचारी से पिस्तौल के बल पर कैश लूटने की कोशिश करने वाला आरोपी आखिरकार पुलिस की गिरफ्त में आ गया। करीब 6 महीने बाद CIA-1 ने आरोपी गुरजीत सिंह को करनाल जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आज गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पहले भी पेट्रोल पंपों पर लूट के कई केस दर्ज हैं। मार्च महीने में वह बिना नंबर प्लेट की बाइक पर हेलमेट लगाकर उमरी चौक के पास से पेट्रोल पंप पर पहुंचा था। पेट्रोल डलवाने के बजाय उसने कर्मचारी पर पिस्तौल तानकर कैश लूटने की कोशिश की थी। कर्मी ने भागकर अपनी जान और कैश को बचाया था। पुलिस कर्मी की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच कर रही थी। पेट्रोल डलवाने के बहाने पहुंचा था मामला 29 मार्च 2026 की सुबह करीब 5 बजे का है। पिपली की शंकर कॉलोनी निवासी सुरेश कुमार ने पुलिस को बताया था कि उसका जीटी रोड पर उमरी चौक के पास पेट्रोल पंप है। सुबह के समय पेट्रोल पंप पर कर्मचारी कर्मबीर मौजूद था। सुबह करीब 5 बजे एक व्यक्ति बिना नंबर प्लेट की काली बाइक पर हेलमेट लगाकर पेट्रोल पंप पर पहुंचा। कर्मी ने भागकर बचाई थी जान उसने पेट्रोल डलवाने के बजाय कर्मचारी को पिस्तौल दिखा दी और कैश लूटने की कोशिश की। अचानक पिस्तौल सामने देखकर कर्मचारी ने आरोपी से भिड़ने के बजाय वहां से भागकर अपनी जान बचाई। कर्मी के भागने के बाद आरोपी भी मौके से बाइक पर फरार हो गया था। करनाल जेल में बंद मिला आरोपी मामले की जांच CIA-1 को सौंपी गई। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी गुरजीत सिंह किसी अन्य मामले में करनाल जेल में बंद है। इसके बाद पुलिस ने उसे इस केस में शामिल करने के लिए कोर्ट से प्रोडक्शन वारंट लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया कर वापस जेल भेज दिया गया। पेट्रोल पंप लूट के कई केस दर्ज गुरजीत सिंह के खिलाफ पहले से ही पेट्रोल पंपों पर लूट के कई मामले दर्ज हैं। गुरजीत सिंह मोहाली का रहने वाला था, फिलहाल नई दिल्ली में किराए के मकान में रह रहा था। उसका भाई और मां कनाडा में रहते हैं। वह पहले पंजाब में अकेला रहता था, इसके बाद दिल्ली चला गया।
Source link
कुरुक्षेत्र में पेट्रोल-पंप पर लूट के प्रयास में आरोपी अरेस्ट:कर्मचारी को दिखाई थी पिस्टल; मां और भाई रहते हैं कनाडा
