![]()
कुरुक्षेत्र के पिहोवा में राइस मिल में चावल की बोरियां उठाते समय युवक का संतुलन बिगड़ गया। इससे मजदूर बोरी समेत ईंटों के फर्श पर जा गिरा। सिर के पिछले हिस्से में गंभीर चोट लगने से वह बेहोश हो गया। पहले उसे पिहोवा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से कुरुक्षेत्र रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान 31 वर्षीय नित्यानंद सदाय, निवासी गांव जानकीनगर जिला मधुबनी, बिहार के रूप में हुई है। उसके पीछे पत्नी और तीन बच्चे हैं। वह रेनबो राइस मिल में मजदूरी करता था। दो दिन पहले ही नित्यानंद बिहार से मिल में काम करने के लिए आया था। एक दिन रेस्ट करने के बाद अगले दिन काम करते हुए उसकी मौत हो गई। रात करीब 10 बजे साथी के साथ बोरी रखने गया था नित्यानंद के भतीजे मोहन कुमार सदाय ने पुलिस को बताया कि वह भी रेनबो राइस मिल में मजदूरी करने आया हुआ है। रात करीब 10 बजे वह मिल के अंदर बने क्वार्टर में था। इसी दौरान उसे पता चला कि उसके चाचा नित्यानंद को चावल की बोरी उठाते समय चोट लग गई है। खाना खाने के बाद नित्यानंद और गांव का ही धीरज कुमार बाहर रखी चावल की बोरियों को गोदाम में रखने गए थे। दोनों बोरियां उठाकर अंदर रख रहे थे। पहले नित्यानंद ने धीरज को चावल की बोरी उठाकर दी। इसके बाद धीरज ने नित्यानंद को बोरी उठाने में मदद की, तभी नित्यानंद का संतुलन बिगड़ गया और वह बोरी समेत नीचे ईंटों के फर्श पर गिर गया। सिर के पीछे लगी चोट, नाक से निकला खून ईंटों के फर्श पर गिरने से नित्यानंद के सिर के पिछले हिस्से में चोट लगी। चोट लगते ही वह बेहोश हो गया। उसके नाक से भी खून निकलने लगा। हादसे के बाद साथ काम करने वाले मजदूर और ठेकेदार उसे इलाज के लिए पिहोवा के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे कुरुक्षेत्र रेफर कर दिया। नित्यानंद ने इलाज के दौरान तोड़ दिया दम परिजन और साथी उसे एंबुलेंस से कुरुक्षेत्र LNJP अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान नित्यानंद की मौत हो गई। पता चलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। थाना सदर पिहोवा के अंतर्गत गुमथला गढू पुलिस चौकी ने इत्तेफाकिया रिपोर्ट दर्ज कर शव का पोस्टमॉर्टम कराया।
Source link
कुरुक्षेत्र में सिर के बल गिरने से युवक की मौत:चावल की बोरी उठाते समय बिगड़ा संतुलन, सिर के बल गिरा; अस्पताल में तोड़ा दम
