![]()
गिरिडीह के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र स्थित गिरिडीह-बेंगाबाद मुख्य मार्ग पर सिहोडीह चंद्रवंशी नगर के पास शनिवार को मालवाहक पिकअप वैन और बाइक के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। आमने-सामने हो गई टक्कर
घटना के बाद पिकअप वैन का चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान जमुआ प्रखंड के हीरोडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत चुंगलखोर निवासी 24 वर्षीय विकास यादव के रूप में हुई है। वहीं, घायल युवक की पहचान सरिया निवासी शशिकांत वर्मा के रूप में बताई जा रही है। हादसे के बाद कुछ देर तक घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल बना रहा। बाइक पर सवार होकर विकास यादव और शशिकांत वर्मा गिरिडीह की ओर आ रहे थे। इसी दौरान गिरिडीह से बेंगाबाद की ओर जा रही मालवाहक पिकअप वैन से सिहोडीह चंद्रवंशी नगर के पास बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। घायल युवक किया गया रेफर
टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल दोनों घायलों को उठाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने विकास यादव की जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, शशिकांत वर्मा का प्राथमिक उपचार किया गया। इसके बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। फरार चालक की तलाश इधर, सड़क दुर्घटना की सूचना मिलने पर मुफ्फसिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पिकअप वैन को अपने कब्जे में ले लिया। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है और फरार चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की भी जांच कर रही है।
Source link
गिरिडीह में पिकअप-बाइक की टक्कर में युवक की मौत:बाइक सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल, सिहोडीह में हुआ हादसा; ड्राइवर फरार
