Headlines

कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के कॉलेज की कैंटीन में चाकूबाजी:दोस्त को लेने आया युवक भी घायल; दोनों का अस्पताल में चल रहा इलाज




कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय (केयू) के यूनिवर्सिटी कॉलेज (आईआईएचएस) की कैंटीन में युवकों के बीच विवाद के दौरान चाकू चले। घटना में फतूपुर गांव के रहने वाले प्रतीक और इस्लाम खान घायल हो गए। प्रतीक का इलाज एलएनजेपी अस्पताल की इमरजेंसी में चल रहा है, जबकि इस्लाम खान को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना में घायल प्रतीक के मुताबिक, वह किसी विवाद में शामिल होने नहीं, बल्कि अपने दोस्त जतीन को लेने के लिए कॉलेज आया था। इसी दौरान कैंटीन में कुछ लोगों के बीच झगड़ा चल रहा था। वह वहां पहुंचा ही था कि झगड़े के दौरान किसी ने पीछे से उस पर चाकू से हमला कर दिया। कॉलेज में पढ़ रहा दोस्त प्रतीक ने बताया कि उसका दोस्त जतीन अमीन गांव का रहने वाला है। जतिन यूनिवर्सिटी कॉलेज में बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (BBA) कर रहा है। जतीन उसकी दुकान पर काम करता है। वह उसे लेने के लिए कॉलेज पहुंचा था। कॉलेज की कैंटीन में पहले से ही कुछ लोगों के बीच विवाद चल रहा था। पीछे से मारा चाकू इसी दौरान वह भी वहां मौजूद था। झगड़े के बीच किसी ने उसे पीछे से चाकू मार दिया। हमले में घायल होने के बाद उसे एलएनजेपी अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। इसी घटना में इस्लाम खान भी चाकू लगने से घायल हुआ है। फिलहाल दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। किस बात पर हुआ झगड़ा, साफ नहीं थर्ड गेट पुलिस चौकी के इंचार्ज सतीश कुमार ने बताया कि अभी पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली है। घायल दोनों युवकों को डॉक्टरों ने अनफिट बताया है। फिर भी पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटनास्थल और आसपास CCTV फुटेज देखी जा रही है। साथ ही पूछताछ कुछ युवकों से पूछताछ भी चल रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *