![]()
सरगुजा के सीतापुर में 15 साल की किशोरी ने बॉयफ्रेंड के शादी से इनकार करने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किए। परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस ने किशोरी के बॉयफ्रेंड के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। मामला सीतापुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, मैनपाट की 15 वर्षीय किशोरी अपने पिता और मां के साथ सीतापुर के आदर्शनगर में रह रही थी। 29 अगस्त की शाम करीब 6.30 बजे नाबालिग के माता-पिता बाजार सोनतराई गए थे। घर में नाबालिग अकेली थी। उसने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बॉयफ्रेंड के खिलाफ दर्ज हुआ अपराध मामले में पुलिस ने मर्ग कायम किया और परिजनों का बयान दर्ज किया। परिजनों ने बताया कि नाबालिग का अफेयर ग्राम बेलजोरा के सुनील कुमार तिग्गा से था। सुनील तिग्गा ने उसे शादी करने का झांसा दिया था। घटना के दो दिनों पहले नाबालिग ने अपने परिजनों को बताया कि सुनील कुमार तिग्गा ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया है। इसक कारण वह परेशान थी। 29 अगस्त को जब नाबालिग के माता-पिता बाजार चले गए तो उसने घर में फांसी लगा ली। परिजन जब घर लौटे तो उन्होंने नाबालिग को चुन्नी से फांसी के फंदे पर झूलता देखा और चुन्नी काटकर उसे नीचे उतारा। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सीतापुर पुलिस ने परिजनों सहित अन्य लोगों के बयान के आधार पर बॉयफ्रेंड सुनील कुमार तिग्गा के खिलाफ धारा 108 के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Source link
बॉयफ्रेंड ने शादी से किया इनकार, नाबालिग ने लगाई फांसी:परिजनों के बयान पर पुलिस ने दर्ज किया सुसाइड के लिए उकसाने का केस
