Headlines

कैथल के क्योड़क में होने वाला सीएम का कार्यक्रम रद्द:अब केवल जड़ौला में होगा कार्यक्रम, गुरु रविदास मूर्ति स्थापना में भाग लेंगे




कैथल के गांव क्योड़क में होने वाला मुख्यमंत्री का कार्यक्रम रद्द हो गया। अब 20 अगस्त को गांव जड़ौला में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का कार्यक्रम प्रस्तावित है। सबसे पहले मुख्यमंत्री गांव जड़ौला में आयोजित संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज के मूर्ति स्थापना समारोह में भाग लेंगे और फिर खेल स्टेडियम में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम के आयोजक गुहला के पूर्व विधायक ईश्वर सिंह होंगे। अधिकारियों को दिए गए आदेश कार्यक्रम के दृष्टिगत प्रशासन की ओर से संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। साफ-सफाई, पार्किंग, बिजली की तारों को दुरूस्त करने, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, शौचालय, सड़कों, पेयजल व्यवस्था के साथ अन्य व्यवस्थाओं के बारे में संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। हेलीपैड की तैयारियों के संदर्भ में संबंधित विभागों को निर्देश दिए जारी किए। रूट प्लान को लेकर आदेश एडीसी डॉ. सुशील कुमार ने बताया कि कार्यक्रम का रूट प्लान में किसी प्रकार की बाधा नहीं होनी चाहिए, इस बारे में अधिकारियों को स्पष्ट कहा गया है। पुलिस विभाग यातायात व सुरक्षा व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए पूरी प्लानिंग तैयार की गई है ताकि जाम जैसी स्थिति उत्पन्न न हो। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों की ड्यूटियां लगाई जाएंगी। सभी अधिकारी जिम्मेदारी से कार्य करेंगे। एडीसी ने कहा कि अधिकारियों और कर्मचारियों को कहा गया है कि इस कार्यक्रम की संबंधित विभागों के अधिकारी पूरे तालमेल से तैयारियां करें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। लापरवाही बरती तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *