![]()
सीवान-जीरादेई रेलखंड के पकवलिया रेल क्रॉसिंग के पास बुधवार को ट्रेन की चपेट में आने से 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान हुसैनगंज थाना क्षेत्र के पश्चिमी हरिहांस निवासी दोस्त मोहम्मद के बेटे मनान अहमद के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि बुधवार सुबह मनान अहमद की पत्नी से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद वह गुस्से में घर से निकल गया। परिजनों के अनुसार, घर से निकलते समय उसने ट्रेन से कटकर जान देने की बात कही थी। परिवार ने इसे गुस्से में कही गई बात समझकर गंभीरता से नहीं लिया। बताया गया कि मनान नशे की हालत में भी था। पकवलिया रेल क्रॉसिंग के पास ट्रेन की चपेट में आया घर से निकलने के बाद मनान सीवान पहुंचा और पकवलिया रेल क्रॉसिंग के पास रेलवे ट्रैक पर पहुंच गया। इसी दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद रेल क्रॉसिंग पर तैनात गेटमैन ने सीवान स्टेशन मास्टर को सूचना दी। आधार कार्ड से हुई युवक की पहचान सूचना मिलने पर आरपीएफ और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मृतक के पास मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान मनान अहमद के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों की जानकारी के आधार पर भी जांच सूचना मिलते ही परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। शव देखते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। जीआरपी प्रभारी विकास कुमार आजाद ने बताया कि पकवलिया रेल क्रॉसिंग के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और आवश्यक कार्रवाई की। परिजनों से मिली जानकारी के आधार पर भी मामले की जांच की जा रही है।
Source link
सीवान- ट्रेन की चपेट में आए युवक की मौत:ट्रेन से कटने की बात कहकर घर से निकला था, पत्नी से हुई थी कहासुनी
