- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Thursday (8 October 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
38 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

गुरुवार, 8 अक्टूबर को वृष राशि वालों का रुका पैसा वापस मिलने की संभावना है। तुला राशि के कारोबार में अच्छा मुनाफा हो सकता है और नया ऑर्डर या अनुबंध मिलने के योग हैं। धनु राशि वालों के लिए बिजनेस में बड़ा निवेश फायदेमंद रह सकता है, वहीं प्रतियोगी परीक्षा में सफलता से युवाओं को नौकरी मिलने की संभावना है।
मेष राशि के इंपोर्ट-एक्सपोर्ट कारोबार में अच्छे अनुबंध मिल सकते हैं। मकर राशि वालों के लिए किसी खास प्रोजेक्ट में पैसा लगाना लाभदायक रह सकता है और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। मिथुन राशि वालों का आर्थिक पक्ष भी मजबूत रहेगा।
एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन
मेष – पॉजिटिव- ग्रह स्थिति सकारात्मक है। लंबे समय से रुके या अटके काम थोड़े प्रयास से पूरे हो सकते हैं। विद्यार्थी पढ़ाई पर पूरा ध्यान दे पाएंगे। नेगेटिव- अपनी चीजों की देखभाल खुद करें, वरना नुकसान हो सकता है। बातचीत में नकारात्मक शब्दों से बचें। खासतौर पर महिलाएं अपने आत्मसम्मान का ध्यान रखें। विद्यार्थियों को पढ़ाई के प्रति सजग रहना होगा।
करियर- बिजनेस विस्तार की योजना पर फिलहाल आगे बढ़ना ठीक नहीं होगा। नई तकनीक इस्तेमाल करने को लेकर विचार हो सकता है। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट के कारोबार में अच्छे अनुबंध मिल सकते हैं। ऑफिस की फाइल और दस्तावेज संभालकर रखें। लव- परिवार में अच्छा तालमेल रहेगा। घर में बच्चे के जन्म से जुड़ी शुभ सूचना मिलने से खुशी का माहौल बन सकता है। हेल्थ- गलत आदतों और नकारात्मक गतिविधियों से दूर रहें। दिनचर्या और सेहत का ध्यान रखें। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 1
वृष – पॉजिटिव- अतिरिक्त काम रहेगा, लेकिन आप जिम्मेदारियां अच्छे से पूरी कर पाएंगे। किसी करीबी रिश्तेदार के साथ पुराना विवाद अनुभवी व्यक्ति की मदद से सुलझ सकता है। कहीं रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। नेगेटिव- पुरानी बातों को वर्तमान रिश्तों पर हावी न होने दें। बच्चों की परेशानियां समझकर समाधान निकालें। कोर्ट केस से जुड़े मामले में बहुत सावधानी रखने की जरूरत है।
करियर- कारोबारी मामलों में अनुभवी लोगों की सलाह उपयोगी रहेगी। स्टाफ और कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियां अच्छी तरह निभाएंगे। नौकरीपेशा लोग अतिरिक्त कमाई के लिए जोखिम वाला काम न करें, इससे प्रतिष्ठा प्रभावित हो सकती है। लव- दांपत्य संबंध मधुर रहेंगे। परिवार के साथ मनोरंजन या लॉन्ग ड्राइव का कार्यक्रम बन सकता है। हेल्थ- कोई पुरानी स्वास्थ्य समस्या दोबारा उभर सकती है। लापरवाही न करें और जरूरत के अनुसार इलाज लें। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 5
मिथुन – पॉजिटिव- रोजमर्रा की दिनचर्या से थोड़ा समय निकालकर खुद के बारे में सोचें। इससे सकारात्मक बदलाव और नई ऊर्जा महसूस होगी। किसी उलझे हुए काम को व्यवस्थित करने की कोशिश सफल रहेगी। नेगेटिव- बातचीत में अहंकार से बचें। निजी कामों की व्यस्तता में घर के बुजुर्गों की देखभाल को नजरअंदाज न करें। मामा पक्ष से संबंध खराब न होने दें।
करियर- भविष्य की योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए समय अनुकूल है, लेकिन अपनी प्लानिंग दूसरों से शेयर न करें। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। कार्यक्षेत्र को बेहतर बनाने की कोशिशों में सफलता मिलेगी। युवा मौज-मस्ती के कारण करियर को नजरअंदाज न करें। लव- पति-पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी। हेल्थ- गले में परेशानी या बुखार हो सकता है। सेहत को लेकर सावधानी रखें। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 2
कर्क – पॉजिटिव- खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे और जिस काम को शुरू करेंगे, उसे पूरा करने की कोशिश करेंगे। परिवार की जरूरतों पर भी ध्यान रहेगा। किसी राजनीतिक संपर्क से फायदा मिलने की संभावना है। नेगेटिव- जरूरत से ज्यादा सोचने में समय खराब न करें, वरना मौका हाथ से निकल सकता है। रुके सरकारी कामों में बाधा रह सकती है। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लें। पैसों को लेकर भी कुछ तनाव रहेगा।
करियर- कारोबार के किसी मामले में आपकी साख पर सवाल उठ सकते हैं, जिससे थोड़ी परेशानी होगी। यह स्थिति ज्यादा समय नहीं रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस पॉलिटिक्स से सावधान रहना होगा। लव- पति-पत्नी के बीच निजी बात को लेकर तनाव हो सकता है। शांति से बात करें, वरना परेशानी बढ़ सकती है। हेल्थ- चोट या दुर्घटना की आशंका है। सावधानी रखें और तनाव को हावी न होने दें। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 7
सिंह – पॉजिटिव- प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई काम बन सकता है। मेहनत से रुके हुए काम पूरे कर पाएंगे। किसी बच्चे को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने से घर में खुशी रहेगी। नेगेटिव- गैरजरूरी खर्च रोकें। गुस्सा और कठोर भाषा आपके लिए परेशानी बढ़ा सकती है। मेहनत के अनुसार नतीजे न मिलने से निराशा हो सकती है, लेकिन आप फिर कोशिश करेंगे।
करियर- कार्यस्थल के रुके काम किसी अनुभवी या वरिष्ठ व्यक्ति की मदद से पूरे हो सकते हैं। नया काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। बाहरी व्यक्ति को कार्यस्थल की व्यवस्था में जरूरत से ज्यादा हस्तक्षेप न करने दें। लव- परिवार में अच्छा तालमेल रहेगा। घर का माहौल सुखद और सौहार्दपूर्ण रहेगा। हेल्थ- गुस्सा और जल्दबाजी नियंत्रित रखें। इसका असर सेहत और काम करने की क्षमता पर पड़ सकता है। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9
कन्या – पॉजिटिव- परिवार की किसी समस्या को सुलझाने में आपकी खास भूमिका रहेगी। काम के प्रति समर्पण से कई समस्याएं हल हो सकती हैं। सामाजिक और पारिवारिक गतिविधियों में भी योगदान रहेगा। नेगेटिव- परिस्थितियों को शांत तरीके से संभालें। जरूरत से ज्यादा आत्मविश्वास परेशानी पैदा कर सकता है। बातचीत में नकारात्मक शब्दों से बचें। निवेश के लिए सही समय का इंतजार करें।
करियर- आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। लोन और टैक्स से जुड़े मामलों में कुछ उलझन आ सकती है। बिजनेस से जुड़े सरकारी मामले सुलझेंगे। ऑफिस में बॉस या वरिष्ठ अधिकारी से विवाद न करें। लव- परिवार में मधुर माहौल बनाए रखने के लिए आपसी समझ जरूरी होगी। विवाद से घर का वातावरण बिगड़ सकता है। हेल्थ- घुटनों और जोड़ों की पुरानी परेशानी दोबारा उभर सकती है। खासतौर पर महिलाएं सेहत का ध्यान रखें। भाग्यशाली रंग- गहरा पीला, भाग्यशाली अंक- 1
तुला – पॉजिटिव- ग्रह स्थिति में अच्छा बदलाव आ रहा है। पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्य के लिए मेहनत करें। सकारात्मक नतीजे मिलने की संभावना है। सामाजिक गतिविधियों में भी सम्मान बढ़ेगा। नेगेटिव- जरूरत से ज्यादा अहंकार से बचें और परिस्थिति के अनुसार खुद को ढालें। युवाओं को भविष्य को लेकर सजग रहना होगा। दूसरों की मदद के साथ अपने परिवार की जरूरतों पर भी ध्यान दें।
करियर– कारोबार में अच्छा मुनाफा होने की संभावना है। नया ऑर्डर या अनुबंध मिल सकता है, इसलिए प्रयास करते रहें। पूरी जानकारी के बिना फैसला लेने से परेशानी हो सकती है। सरकारी नौकरी करने वालों को ऑफिशियल यात्रा करनी पड़ सकती है। लव- घर में सुखद और शांत माहौल रहेगा। विवाहेतर संबंध परेशानी का कारण बन सकते हैं। हेल्थ- थायराइड की समस्या है तो नियमित जांच कराते रहें। बाकी स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक– 3
वृश्चिक – पॉजिटिव- परिवार के साथ किसी खास विषय पर चर्चा होगी। काम शुरू करने से पहले पूरी योजना बनाना गलतियों से बचाएगा। आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी। नेगेटिव- आलस और सुस्ती के कारण काम टालने से बचें। दोस्तों के साथ बेवजह चैटिंग और बातचीत में ज्यादा समय खराब न करें। विद्यार्थी और युवा पढ़ाई तथा करियर पर ध्यान दें।
करियर- कारोबार की समस्याओं को शांत तरीके से सुलझाएं। विस्तार की योजना पर दोबारा विचार करना जरूरी होगा। संगीत, कला और साहित्य से जुड़े कामों में अच्छी सफलता मिल सकती है। ऑफिस में वरिष्ठ अधिकारियों से संबंध बेहतर होंगे। लव- दिनभर की व्यस्तता के बाद परिवार के साथ समय बिताने से सुकून मिलेगा। विवाहेतर संबंधों से दूरी रखें। हेल्थ- दिनचर्या और खानपान मौसम के अनुसार व्यवस्थित रखें। इससे ऊर्जा बनी रहेगी। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 6
धनु – पॉजिटिव- प्रॉपर्टी की खरीद-बिक्री में सफलता मिल सकती है। व्यावहारिक सोच सही फैसला लेने में मदद करेगी। घर में किसी प्रिय मित्र का आना हो सकता है। परिवार के साथ मनोरंजक यात्रा की संभावना भी है। नेगेटिव- बेकार के कामों में व्यस्त रहने से जरूरी काम प्रभावित हो सकते हैं। परिवार पर ध्यान न देने से नाराजगी हो सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ज्यादा फोकस करना होगा।
करियर- बिजनेस में बड़ा निवेश करने की योजना है तो समय फायदेमंद रह सकता है। मेहनत के अनुसार अच्छे नतीजे मिलेंगे। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने से नौकरी पाने की संभावना है। लव- पति-पत्नी के बीच थोड़ा तनाव हो सकता है। स्वभाव में लचीलापन रखें। हेल्थ- स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। डायबिटीज की समस्या है तो नियमित जांच कराते रहें। भाग्यशाली रंग– हरा, भाग्यशाली अंक- 5
मकर – पॉजिटिव- महत्वपूर्ण जानकारियां मिलेंगी। किसी खास प्रोजेक्ट में पैसा लगाना फायदेमंद साबित हो सकता है। मेहनत से कोई सपना पूरा कर पाएंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नेगेटिव- व्यावहारिक सोच रखें और किसी की मीठी बातों में न आएं। कोई व्यक्ति अपने फायदे के लिए आपका नुकसान कर सकता है। कुछ समय आध्यात्मिक गतिविधियों में बिताना मानसिक सुकून देगा।
करियर- कारोबारी गतिविधियों पर आपका नियंत्रण रहेगा, लेकिन योजनाएं गोपनीय रखें। आपकी कार्यप्रणाली लीक हो सकती है। सरकारी नौकरी करने वाले पब्लिक डीलिंग में सावधानी रखें। स्थान परिवर्तन के योग भी बन रहे हैं। लव- पति-पत्नी के बीच अच्छा तालमेल रहेगा। दोस्तों के साथ पारिवारिक गेट-टुगेदर खुशी देगा। हेल्थ- ऊर्जा बनाए रखने के लिए कुछ समय प्रकृति के बीच बिताएं। इससे तनाव और थकान कम होगी। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 2
कुंभ – पॉजिटिव- आपकी कोई योजना या लक्ष्य पूरा हो सकता है। प्रॉपर्टी की खरीद-बिक्री का काम चल रहा है तो कुछ रुकावटों के बाद सफलता मिलेगी। दोस्तों से मुलाकात होगी। नेगेटिव- फिलहाल जोखिम लेना नुकसानदायक हो सकता है। काम सहज तरीके से करें और विवाद से दूर रहें। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, लेकिन इन्हें पूरा करने से खुशी भी मिलेगी।
करियर- बिजनेस में कुछ चुनौतियां रहेंगी। काम करने के तरीके में बदलाव पर विचार करें। इससे आगे का रास्ता मिल सकता है। ऑफिस का प्रोजेक्ट पूरा करने में सहकर्मियों की मदद लेनी पड़ सकती है। लव- व्यस्तता के बावजूद परिवार के लिए समय निकालें। इससे घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। हेल्थ- काम के साथ पर्याप्त आराम भी लें। कुछ समय ध्यान और मेडिटेशन में बिताएं। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8
मीन – पॉजिटिव- निजी और सामाजिक गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी। घर के लिए कोई नई चीज खरीदी जा सकती है। किसी रिश्तेदार की परेशानी में मदद करके खुशी मिलेगी। मेहनत के अनुसार नतीजे भी मिलेंगे। नेगेटिव- पैसों के लेनदेन में गलतफहमी हो सकती है। गुस्सा और आवेश नुकसान कर सकता है। अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाएं।
करियर- बिजनेस में किसी तरह का जोखिम लेने से बचें। अपनी योजनाएं और काम करने का तरीका दूसरों से शेयर न करें, वरना कोई आपकी मेहनत का श्रेय ले सकता है। ऑफिस का माहौल व्यवस्थित रहेगा। लव- वैवाहिक जीवन में प्रेम और तालमेल रहेगा। बेवजह के प्रेम संबंधों में समय खराब न करें। हेल्थ- ज्यादा मेहनत और थकान का असर सेहत पर पड़ सकता है। शारीरिक और मानसिक आराम के लिए सकारात्मक गतिविधियों में समय बिताएं। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 2

