![]()
कैथल में नरवाना और करनाल से लड़कियों को बुलाकर देह व्यापार करवाने के मामले में पुलिस ने फाइव स्टार होटल संचालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। आरोपी रुपए देकर लड़कियों से अनैतिक कार्य करवा रहा था। मामले में कैथल निवासी युवक डिंपल के खिलाफ इम्मोरल ट्रैफिक एक्ट 1956 के तहत सिविल लाइन थाना में केस दर्ज कर लिया है। साथ ही यह भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी के साथ इस कार्य में किसी और का भी हिस्सा था या नहीं। पुलिस की ओर से मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि पुलिस लगातार होटलों और स्पा सेंटरों में अनैतिक कार्यों की सूचना पर छापेमारी कर रही है। पुलिस ने की थी रेड बता दें कि सोमवार शाम को कैथल में पुलिस की टीम ने एक होटल पर रेड कर सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया था। होटल में तीन युवक व तीन युवतियां आपत्तिजनक हालात में पाए गए। सभी अलग अलग कमरों में बेड पर मिले। उनके अलावा एक अन्य युवक सहित कुल सात युवक व युवतियों को पुलिस टीम पकड़ कर गाड़ियों में बैठाकर अपने साथ पूछताछ के लिए ले गई। फाइव स्टार के नाम से बना होटल मामले को लेकर सिविल लाइन थाना एसएचओ रमेश चंद्र ने बताया कि पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि करनाल बाईपास के पास गंदे नाले के नजदीक स्थित फाइव स्टार होटल में अनैतिक गतिविधियां संचालित हो रही हैं। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने टीम गठित कर छापेमारी की और मौके से सात लोगों को काबू किया। उन्होंने बताया कि होटल में करनाल, नरवाना और अन्य स्थानों से लड़कियों को बुलाया गया था। पुलिस कर रही आगामी जांच होटल का संचालक रुपए देकर लड़कियों से देह व्यापार करवा रहा था। ग्राहकों को खुद बलाकर उनके सामने लड़कियों को पेश किया जाता था और उसके बाद दाम निर्धारत किए जाते थे। उन्होंने बताया कि होटल संचालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
Source link
कैथल में देहव्यापार करवाने वाले आरोपी पर केस दर्ज:नरवाना और करनाल से बुलाता था लड़कियां, रेड में पकड़ी गई
