Headlines

कैथल में दो ट्रकों की टक्कर, एक ड्राइवर की मौत:बरेली का रहने वाला, जम्मू कटरा एक्सप्रेस वे पर हादसा




कैथल में कस्बा कलायत के पास जम्मू कटरा एक्सप्रेस वे पर एक ट्रक दूसरे ट्रक से टकरा गया। इस हादसे में एक ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई। दोनों ट्रक दिल्ली से पंजाब की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे जम्मू कटरा एक्सप्रेस वे पर कलायत के नजदीक पहुंचे तो यह हादसा हो गया। राहगीरों ने जैसे ही हादसे को देखा तो इसकी सूचना कलायत थाना पुलिस को दी। बरेली का रहने वाला था मृतक पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। आज शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। हादसे में मृतक व्यक्ति की पहचान उत्तर प्रदेश के बरेली के रहने वाले 35 वर्षीय निरंजन पाल के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। सामने जा रहे ट्रक ड्राइवर पर अचानक ब्रेक लगाने का आरोप कलायत थाना के जांच अधिकारी सुभाष चंद्र ने बताया कि पुलिस के पास सूचना आई थी कि जम्मू कटरा एक्सप्रेस वे पर दो ट्रक आपस में टकरा गए। आरोप लगा है कि आगे जा रहे ट्रक के ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे उसके पीछे जा रहा ट्रक उससे टकरा गया। इस हादसे में पीछे वाले ट्रक के ड्राइवर की मौत हो गई। पुलिस कर रही मामले की जांच सामने वाले ट्रक का ड्राइवर मौके से भाग गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचाया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *