Headlines

बिलासपुर में स्कूटी की टक्कर से बुजुर्ग की मौत:स्कूटी में सवार थे 2 युवक, रोड-क्रास करते समय हादसा;सिर में चोंट लगने से तोड़ा दम




छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में शुक्रवार को तेज रफ्तार स्कूटी ने सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बुजुर्ग सिर के बल सड़क पर गिर गया। हादसे में घायल बुजुर्ग ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं, घटना के बाद स्कूटी सवार दोनों लोग मौके से भाग गए। हादसे का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें स्कूटी की टक्कर से बुजुर्ग दूर गिरते नजर आ रहे हैं। फिलहाल, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है। देखिए पहले ये तस्वीरें- ऑटो से उतरने के बाद वह सड़क पार कर रहा था दरअसल, नूतन चौक स्थित अटल आवास में रहने वाला धांधू कुर्मी (65) शुक्रवार दोपहर करीब पौने 2 बजे ऑटो से नूतन चौक पहुंचा था। ऑटो से उतरने के बाद वह सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही स्कूटी ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बुजुर्ग घसीटते हुए सिर के बल सड़क पर गिर गया। हादसे में वह बुरी तरह घायल हो गया। इलाज के दौरान अस्पताल में तोड़ा दम हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। आसपास के लोगों ने घायल बुजुर्ग को तत्काल सिम्स पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे में बुजुर्ग के सिर पर गंभीर चोट लगी थी। शनिवार सुबह उनके शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। हादसे के बाद भाग निकले स्कूटी सवार हादसे के बाद स्कूटी सवार युवक घायल बुजुर्ग को सड़क पर छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन स्कूटी की पहचान नहीं हो पाई है। टीआई प्रदीप आर्या ने बताया कि CCTV फुटेज के आधार पर स्कूटी और उस पर सवार युवकों की तलाश की जा रही है। हादसे का CCTV वीडियो आया सामने हादसे का CCTV वीडियो सामने आया है। इसमें बुजुर्ग सड़क पार करते नजर आ रहे हैं। इसी दौरान स्कूटी उन्हें टक्कर मार देती है। कैमरा घटनास्थल से दूर लगा होने के कारण फुटेज की गुणवत्ता कम है। स्क्रीन पर रिफ्लेक्शन के चलते स्कूटी का रजिस्ट्रेशन नंबर स्पष्ट नहीं दिख रहा है। फुटेज में दोनों स्कूटी सवार बुजुर्ग की मदद करने के बजाय मौके से भागते नजर आ रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *