Headlines

कैमूर में नाबालिग से छेड़खानी का आरोपी अरेस्ट:पीड़िता की मां बोली-मारपीट की और कान की बाली छीनने का प्रयास,FIR दर्ज




भभुआ नगर थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की से छेड़खानी का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी नचक पटेल को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद, आरोपी का सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराया गया। इसके उपरांत उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। इस मामले में पीड़िता की मां ने भभुआ नगर थाना में आरोपी नचक पटेल के खिलाफ नामजद प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराई है। दर्ज शिकायत के अनुसार, पीड़िता की मां ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने उसकी नाबालिग बेटी के साथ दुर्व्यवहार और छेड़खानी की। जब वह इसकी शिकायत लेकर आरोपी के घर पहुंची, तो आरोपी और उसके परिजनों ने उसके साथ मारपीट की। इस दौरान आरोपी ने उसके कान से सोने की बाली भी छीन ली। भभुआ थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। मामला दर्ज होने के बाद आरोपी के घर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया गया और मेडिकल जांच के बाद जेल भेज दिया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *