Headlines

कैमूर में बाइक से गिरकर महिला की मौत:नउवां से कुदरा जाते समय हादसा, परिजनों ने पहुंचाया अस्पताल




कैमूर में बाइक से गिरने के कारण एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान जैतून निशा (पति – इद्रीश अंसारी) के रूप में हुई है, जो नउवां गांव की निवासी थीं। यह घटना ससना के पास हुई। मृतका के भसुर नबीजुल अंसारी ने बताया कि जैतून निशा अपने गांव नउवां से कुदरा अपनी बहन की लड़की से मिलने जा रही थीं। इसी दौरान ससना के पास उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। हादसे के तुरंत बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए मोहनिया अनुमंडलीय अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद जैतून निशा को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *