![]()
बालोद जिले में नशे और यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ पुलिस का विशेष अभियान जारी है। गुरुवार को पुलिस ने जिलेभर में कार्रवाई करते हुए मोटरयान अधिनियम के तहत 144 वाहनों का चालान किया और 44,300 रुपये का समन शुल्क वसूला। इसके अतिरिक्त, सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और तंबाकू नियमों का उल्लंघन करने के 20 मामले भी दर्ज किए गए। पुलिस के अनुसार, सनौद, संजारी, बालोद और गुंडरदेही थाना क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते पाए गए पांच व्यक्तियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। वहीं, पान ठेलों, किराना दुकानों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर तंबाकू उत्पादों से संबंधित नियमों का उल्लंघन करने वाले 15 लोगों पर कोटपा एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए 3 हजार रुपए का समन शुल्क वसूला गया। यातायात जांच के दौरान बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, बिना लाइसेंस, बिना वैध दस्तावेज और ओवरलोडिंग जैसे विभिन्न नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई। शराब पीकर वाहन चलाने के दो मामलों में आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में ‘मिशन नवचेतना’ के तहत नशे के अवैध कारोबार और यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। आम जनता से भी नशे और अन्य अवैध गतिविधियों से संबंधित जानकारी पुलिस को देने की अपील की गई है।
Source link
बालोद में नशे और नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई:144 वाहन चालकों के कटे चालान, 44 हजार जुर्माना, नशे के 20 केस दर्ज
