Headlines

कैलाश यात्रा-1500 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन:किन्नौर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम; यात्रियों के लिए प्राथमिक मेडिकल चेकअप अनिवार्य




किन्नौर कैलाश यात्रा 30 अगस्त से जिला प्रशासन, वन विभाग और स्थानीय समितियों के संयुक्त प्रयासों से सुचारु रूप से जारी है। डीसी डॉ. अमित कुमार शर्मा ने बताया कि अब तक 1500 से अधिक श्रद्धालु यह यात्रा पूरी कर चुके हैं। डॉ. शर्मा के अनुसार, यात्रा की शुरुआत में प्रतिदिन 150 से 200 लोग दर्शन के लिए जा रहे थे, लेकिन अब सुरक्षा और व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजामों के कारण रोजाना 300 से अधिक यात्री पहुंच रहे हैं। यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्राथमिक मेडिकल चेकअप अनिवार्य किया गया है। इसके बिना किसी भी श्रद्धालु को आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी जाती है। यात्रा के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध है। दुर्गम क्षेत्रों में एहतियाती कदम उठाए यात्रा मार्ग के कठिन और दुर्गम क्षेत्रों में एहतियाती कदम उठाए गए हैं। इन स्थानों पर रोशनी की व्यवस्था और संकेत बोर्ड (साइनेज) लगाए गए हैं ताकि यात्रियों को कोई असुविधा न हो। 10 सितंबर तक चलेगी यात्रा प्रशासन का लक्ष्य है कि यह यात्रा आगामी 10 सितंबर तक पूरी तरह सुरक्षित और सुगम तरीके से संपन्न हो, जिससे किसी भी श्रद्धालु को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *