Headlines

कसौली की नीलम का भारतीय किसान संघ ने किया सम्मान:रोजगार के क्षेत्र में किया उत्कृष्ट काम; महिलाओं-युवाओं को बना रहीं आत्मनिर्भर




सोलन जिले की कसौली की नीलम राणा को रोजगार के क्षेत्र में उनके बेहतरीन काम के लिए भारतीय किसान संघ ने राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया है। उन्हें यह सम्मान ग्रामीण महिलाओं और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए दिया गया। यह सम्मान नई दिल्ली में अखिल भारतीय किसान महिला कार्यकर्ता सम्मेलन में मिला। नीलम राणा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। भारतीय किसान संघ के अध्यक्ष के. साई रेड्डी और महामंत्री मोहनी मोहन मिश्र ने उनके काम की तारीफ की। नीलम राणा सोलन जिले के गांवों में महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) से जोड़कर रोजगार दे रही हैं। उनका मकसद ग्रामीण महिलाओं और युवाओं को हुनर सिखाकर आर्थिक रूप से मजबूत करना है। उनके प्रयासों से महिलाओं और युवाओं को साबुन, गोबर से धूप-अगरबत्ती, सॉफ्ट टॉयज, जूट बैग, कटिंग-टेलरिंग और मोमबत्ती बनाने का प्रशिक्षण मिल रहा है। अपना काम शुरू करने के लिए प्रेरित किया प्रशिक्षण के बाद उन्हें अपना काम शुरू करने के लिए प्रेरित किया जाता है। नीलम का मानना है कि गांवों में प्रतिभा की कमी नहीं है। सही मार्गदर्शन और अवसर मिलने से महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं, वहीं युवा भी नौकरी पर निर्भर रहने के बजाय अपने हुनर से रोजगार तलाश रहे हैं। राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान से क्षेत्र का गौरव बढ़ा भारतीय किसान संघ द्वारा नीलम राणा को दिया गया राष्ट्रीय स्तर का सम्मान सोलन जिले के लिए भी गौरव का विषय है। ग्रामीण महिलाओं और युवाओं को रोजगार से जोड़ने तथा स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में किए जा रहे उनके प्रयासों को इस सम्मान से नई पहचान मिली है। नीलम राणा की पहल ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानीय हुनर को रोजगार में बदलने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास के रूप में सामने आई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *