![]()
स्कॉटलैंड के ग्लासगो में होने वाले आगामी कॉमनवेल्थ गेम्स (राष्ट्रमंडल खेल) के लिए जूडो प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करने जा रहे दिल्ली के दो होनहार जूडो खिलाड़ी तुनेका मान और हर्ष अपनी अंतिम तैयारियों और कड़े अभ्यास के लिए गुरदासपुर पहुंच गए हैं। यहां कुछ दिनों तक अंतरराष्ट्रीय स्तर की बारीकियों पर पसीना बहाने और प्रैक्टिस करने के बाद दोनों सीधे स्कॉटलैंड के लिए उड़ान भरेंगे। पदक के प्रबल दावेदार हैं तुनेका और हर्ष गुरदासपुर पहुंचे दोनों ही खिलाड़ी भारतीय दल में पदक के सबसे मजबूत दावेदारों में से एक माने जा रहे हैं। तुनेका मान 78 किलोग्राम भार वर्ग में भारत की चुनौती पेश करेंगी। तुनेका सात बार की नेशनल चैंपियन रह चुकी हैं और उनके पास अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं का लंबा अनुभव है। वहीं हर्ष 60 किलोग्राम भार वर्ग में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। हर्ष ने नेशनल चैंपियनशिप में लगातार तीन बार गोल्ड मेडल जीतकर अपनी धाक जमाई है। गुरदासपुर के लाल और एएसआई करणजीत सिंह भी दिखाएंगे दम दिल्ली के इन दोनों स्टार खिलाड़ियों के अलावा, खुद गुरदासपुर के रहने वाले करणजीत सिंह मान ने भी कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए क्वालिफाई कर पंजाब और देश का नाम रोशन किया है। करणजीत सिंह मान वर्तमान में पंजाब पुलिस में एएसआई (ASI) के पद पर तैनात हैं और वह भी भारतीय जूडो टीम के साथ ग्लासगो में दमखम दिखाते नजर आएंगे। ग्लासगो में 24 जुलाई से सजेगा महाकुंभ, 14 भारतीय खिलाड़ी शामिल इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स में जूडो का महाकुंभ 24 जुलाई से 2 अगस्त तक स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित होने जा रहा है। इस बार भारतीय जूडो दल में देश के विभिन्न राज्यों से कुल 14 सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी शामिल किए गए हैं, जो पदक तालिका में भारत की स्थिति मजबूत करने के इरादे से मैट पर उतरेंगे। खिलाड़ियों से गोल्ड की उम्मीद शहीद भगत सिंह जूडो क्लब गुरदासपुर के डायरेक्टर अमरजीत शास्त्री ने तीनों खिलाड़ियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि तुनेका, हर्ष और हमारे स्थानीय खिलाड़ी करणजीत सिंह की फॉर्म बेहतरीन है। गुरदासपुर में उनका यह अभ्यास सत्र उनके स्टेमिना और तकनीक को और निखारेगा। हमें पूरा भरोसा है कि भारतीय जूडो टीम इस बार ग्लासगो में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगी और देश की झोली में रिकॉर्ड मेडल डालेगी।
Source link
कॉमनवेल्थ की तैयारी, दिल्ली के दो जूडो खिलाड़ी गुरदासपुर पहुंचे:7 बार की नेशनल चैंपियन तुनेका मान व हर्ष करेंगे अभ्यास, 24 से ग्लासगो में जुटेंगे खिलाड़ी
