Headlines

कॉमर्शियल सिलेंडर 10 रुपए महंगा:इस साल में सातवीं बार बढ़ाए दाम, जानें जयपुर में 19KG का सिलेंडर कितने का मिलेगा




पेट्रोलियम कंपनियों ने आज से कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं। इस साल में कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम सातवीं बार बढ़ें हैं। कंपनियों ने बीती रात कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 10 रुपए की बढ़ोतरी की है। हालांकि, घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। नई कीमतें 1 सितंबर से लागू हो गई हैं। इससे पहले बीते दो माह में कंपनियों ने कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में कमी की थी। जयपुर में अब ₹2775 में मिलेगा सिलेंडर राजस्थान एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष दीपक गहलोत ने बताया- कंपनियों ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम घटाए हैं, जिसकी नई रेट लिस्ट जारी की है। नई रेट लिस्ट के मुताबिक, जयपुर में आज से 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 2765 रुपए के बजाए अब 2775 रुपए में मिलेगा। इससे पहले अगस्त में कंपनियों ने 192 रुपए और जुलाई में 183.50 रुपए की कमी की थी। घरेलू सिलेंडर 945.50 रुपए में ही मिलेगा घरेलू उपयोग के सिलेंडर की कीमतों में कंपनियों ने कोई बढ़ोतरी नहीं की है। घरेलू सिलेंडर आज भी बाजार में 945.50 रुपए में ही मिलेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *