Headlines

ED Raid in Bhilai | Former CM Bhupesh Baghel PA KK Chandrakar Home Search


टीम सुबह करीब 6 बजे 2-3 गाड़ियों से उनके घर पहुंची है।

छत्तीसगढ़ के भिलाई में आज (1 सितंबर) सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के PA रहे केके चंद्रवंशी के घर पर दबिश दी है। टीम सुबह करीब 6 बजे 2-3 गाड़ियों से उनके घर पहुंची।

.

ED की टीम दस्तावेजों और अन्य जरूरी सामान की जांच कर रही है। कार्रवाई के दौरान घर के बाहर पुलिस बल भी तैनात किया गया है। सुबह-सुबह ED की टीम के पहुंचने से इलाके में हलचल बढ़ गई।

फिलहाल ED की ओर से यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि केके चंद्राकर के घर पर यह कार्रवाई किस मामले या जांच से जुड़ी है। मामले में आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही कार्रवाई की वजह और जांच से जुड़े अन्य तथ्यों का पता चल सकेगा।

ED की टीम दस्तावेजों और अन्य जरूरी सामान की जांच कर रही है। (फाइल)

ED की टीम दस्तावेजों और अन्य जरूरी सामान की जांच कर रही है। (फाइल)

12 दिन पहले शराब घोटाला केस में रेड

इससे पहले ED ने शराब घोटाला मामले में रायपुर, दुर्ग-भिलाई और धमतरी में दबिश दी थी। रायपुर में कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल के अनुपम नगर स्थित निवास और धमतरी में सिहावा रोड स्थित उनके घर पर 9 घंटे तक कार्रवाई चली थी।

टीम अपने साथ कुछ अहम दस्तावेज लेकर गई है। रामगोपाल अग्रवाल को शराब, कोल और कस्टम मिलिंग घोटाले में आरोपी बनाया गया है। वहीं, दुर्ग में बिल्डर सजल जैन और विश्वास गुप्ता के घर पर ED की टीम पहुंची थी। करीब 7 अफसरों की टीम दोनों ठिकानों पर जांच की थी।

अब पढ़िए क्या है छत्तीसगढ़ शराब घोटाला

छत्तीसगढ़ का कथित शराब घोटाला राज्य के सबसे बड़े आर्थिक मामलों में से एक माना जाता है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) और आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) की जांच के अनुसार, साल 2019 से 2022 के बीच सरकारी शराब बिक्री व्यवस्था में कथित सिंडिकेट बनाकर अवैध शराब की बिक्री, कमीशनखोरी और सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाया गया।

जांच एजेंसियों का आरोप है कि इस पूरे नेटवर्क के जरिए करीब 3,200 करोड़ रुपए का अवैध घोटाला हुआ। मामले में कई आईएएस अधिकारी, आबकारी विभाग के अधिकारी, कारोबारी और राजनीतिक रूप से जुड़े लोगों के नाम सामने आए हैं। हालांकि, आरोपों की न्यायिक पुष्टि अभी नहीं हुई है और मामले की जांच तथा अदालती प्रक्रिया जारी है।

वर्ष 2020 से 2022 के बीच कोयला परिवहन और खनन से जुड़े कारोबार में अवैध वसूली के आरोपों से जुड़ा है।

वर्ष 2020 से 2022 के बीच कोयला परिवहन और खनन से जुड़े कारोबार में अवैध वसूली के आरोपों से जुड़ा है।

…………………

ED रेड से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…

शराब घोटाला, रामगोपाल अग्रवाल के घर ED की रेड: रायपुर-धमतरी में कार्रवाई, धरने पर बैठे कांग्रेसी, दुर्ग में रिद्धि-सिद्धि बिल्डर्स के घर दबिश

छत्तीसगढ़ में शराब घोटाला मामले में ED की रेड पड़ी है। रायपुर, दुर्ग-भिलाई और धमतरी में सुबह ED के अफसरों ने दबिश दी। अलग-अलग ठिकानों पर दस्तावेजों और रिकॉर्ड की जांच की गई। रायपुर में कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल के अनुपम नगर स्थित निवास और धमतरी में सिहावा रोड स्थित उनके घर पर 9 घंटे तक कार्रवाई चली। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *