Headlines

भोजपुर- पोखर में डूबने से युवक की मौत:दाह-संस्कार से लौटने के बाद स्नान करने गया था, पैर फिसलने से गहरे पानी में चला गया




भोजपुर में पोखर में डूबने से एक किसान की मौत हो गई। स्नान करने के दौरान हादसा हुआ है। मृतक की पहचान के हसन बाजार वार्ड-7 निवासी धनजी राम(32) के तौर पर हुई है। घटना हसन बाजार थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव की है। मृतक के पिता जगुराम ने बताया कि गांव के ही वीजा नंद राम का देहांत हो गया था। दाह-संस्कार के लिए गांव के लोग घाट गए थे। वहां से लौटने पर धनजी पोखर में स्नान करने के लिए चला गया। इस दौरान उसका पैर फिसल गया और वो गहरे पानी में चला गया। गांव के लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद पानी से बाहर निकाला गया। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घर में मचा कोहराम सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया। मृतक पांच भाई-बहन में दूसरे स्थान पर था। मां लीलावती देवी की मौत पहले हो गई थी। उसके परिवार में तीन बहन कुसुम, सोनम, चिंता और एक भाई संजय कुमार है। मौत के बाद परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *