Headlines

कॉलेज छात्रा से छेड़छाड़ और संबंध बनाने का दबाव:कोरबा में पंच के खिलाफ FIR, सहेली से कहा- ‘सेट करा दो, जो मांगोगी दूंगा’




कोरबा के बालको थाना क्षेत्र में 18 वर्षीय कॉलेज छात्रा से छेड़छाड़ और उस पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने का मामला सामने आया है। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने मोहल्ले के एक पंच के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने पीड़िता और उसकी सहेली के बयान दर्ज किए हैं और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी अज्ञात यादव का उनके घर आना-जाना था। 10 अगस्त को आरोपी आरटीओ कार्यालय जाने की बात कहकर उनके घर आया और पीड़िता को कॉलेज छोड़ने की बात कहकर बाइक पर बैठा लिया। उस समय उसकी सहेली भी साथ थी। कॉलेज पहुंचने के बाद आरोपी ने सहेली को वहां से भेज दिया। अकेले में की आपत्तिजनक हरकत पीड़िता के मुताबिक, सहेली के जाने के बाद आरोपी ने आधार कार्ड से जुड़े काम का बहाना बनाया और उससे कहा कि उसकी भी कुछ उम्मीदें हैं। मना करने पर उसने पीड़िता का हाथ पकड़ने की कोशिश की। डरकर छात्रा क्लास में चली गई, लेकिन आरोपी काफी देर तक क्लास के बाहर घूमता रहा। छुट्टी के बाद आरोपी ने छात्रा से कहा कि वह उसे पसंद करता है और फिर लड़के-लड़की के बीच शारीरिक संबंध बनाने की बात कही। इसके बाद पीड़िता ऑटो से अपने घर लौट गई। अगले दिन फिर घर पहुंचा पीड़िता ने बताया कि 11 अगस्त की सुबह करीब 10 बजे आरोपी दोबारा उसके घर पहुंचा और कॉलेज चलने के लिए कहा, लेकिन उसने मना कर दिया। दोपहर करीब 1 बजे आरोपी ने उसकी सहेली को फोन किया और पीड़िता को उसके लिए ‘सेट’ कराने की बात कही। उसने सहेली से कहा कि इसके बदले वह जो मांगेगी, वह देने के लिए तैयार है। सहेली ने इनकार कर फोन काट दिया और इसकी जानकारी पीड़िता को दी। पुलिस ने दर्ज किया मामला, गिरफ्तारी के प्रयास जारी शिकायत के आधार पर बालको पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और आपराधिक दबाव बनाने से संबंधित धाराओं में FIR दर्ज की है। सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। पुलिस ने पीड़िता और उसकी सहेली के बयान दर्ज कर लिए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *