![]()
फरीदकोट में कोटकपूरा शहर के बाजारों में अवैध कब्जों की समस्या को लेकर नगर कौंसिल की ओर से कार्रवाई की गई। टीम ने विभिन्न बाजारों में पहुंचकर दुकानों के बाहर रखा सामान हटवाया और कुछ सामान को जब्त किया। इस कार्रवाई का उद्देश्य बाजारों में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाना और लोगों को आने-जाने में हो रही परेशानी को कम करना था।
जानकारी के अनुसार शहर के कई बाजारों में दुकानदारों द्वारा दुकानों के बाहर सामान रख दिया जाता है, जिसके कारण सड़कें और रास्ते संकरे हो जाते हैं। इससे बाजार में आने वाले लोगों के साथ-साथ वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी के मद्देनजर नगर कौंसिल की टीम ने अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई की। दुकानदारों के खिलाफ की जा सकती है जुर्माने की कार्रवाई
इस मौके पर नगर कौंसिल की टीम में शामिल जूनियर सहायक अमनदीप शर्मा ने बताया कि दुकानदारों को बाजारों में यातायात बाधित न करने और दुकानों के बाहर सामान न रखने संबंधी हिदायतें दी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में अवैध कब्जों के कारण यातायात प्रभावित करने वाले दुकानदारों के खिलाफ जुर्माना लगाने संबंधी प्रस्ताव पास किया जाएगा। नगर कौंसिल के अनुसार प्रस्ताव पास होने के बाद नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की जा सकती है। नगर कौंसिल की इस कार्रवाई का उद्देश्य बाजारों को अवैध कब्जों से मुक्त करवाने के साथ-साथ यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना है।
Source link
कोटकपूरा नगर कौंसिल ने दुकानों के सामने से कब्जे हटवाए:बाजारों में यातायात समस्या के मद्देनजर सामान जब्त किया, भविष्य में जुर्माने की तैयारी
