![]()
कोटपूतली में रक्षाबंधन पर्व को लेकर बाजार में रौनक है। आज बहनों ने भाइयों की कलाई पर सजाने के लिए राखियों की खरीदारी की। मुख्य बाजार और प्रमुख मार्गों पर राखियों के स्टॉल ग्राहकों के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। इस बार बाजार में पारंपरिक राखियों के साथ बच्चों के लिए कार्टून कैरेक्टर, लाइटिंग, म्यूजिक, रुद्राक्ष, मोती और डिजाइनर राखियों की नई वैरायटी उपलब्ध है। दुकानदारों के मुताबिक, राखियों की कीमत 10 रुपए से शुरू होकर डिजाइन और गुणवत्ता के आधार पर 500 रुपए तक है। रक्षाबंधन पर मिठाइयों की मांग में वृद्धि हुई है, लेकिन इस बार शक्कर महंगी होने का असर भी दिख रहा है। मिठाई कारोबारियों के अनुसार, शक्कर सहित अन्य कच्चे माल की कीमतों में बढ़ोतरी से मिठाइयों की लागत बढ़ गई है। राखी के साथ नारियल और पूजन सामग्री की भी अच्छी बिक्री हो रही है। दुकानदारों ने बताया कि इस बार नारियल की कीमत पिछले रक्षाबंधन की तुलना में बढ़ी है। पहले, जो नारियल 30 रुपए में मिलता था, वह अब 40 से 50 रुपए तक बिक रहा है। पूजा की थाली सजाने के लिए रोली, चावल, नारियल और अन्य सामग्री के तैयार पैकेट भी बाजार में उपलब्ध हैं।
Source link
कोटपूतली-बहरोड़ में रक्षाबंधन पर बाजार में रौनक:10 से 500 रुपए तक की राखियां उपलब्ध, सुबह से बाजारों में भीड़
