Headlines

नर्मदापुरम के इंदिरा चौक पर आधी रात दुकान में आग:शटर से धुआं देख लोगों ने फायर ब्रिगेड बुलाई, 4 लाख से ज्यादा का नुकसान




नर्मदापुरम शहर के व्यस्त इंदिरा चौक पर गुरुवार रात करीब 12 बजे एक कपड़े की दुकान में आग लग गई। गनीमत रही कि समय रहते लोगों ने धुआं देखकर फायर ब्रिगेड को सूचना दे दी, जिससे आग पूरे बाजार में नहीं फैली और बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के मुताबिक, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के बाजू में स्थित M.I.K मेंस वियर कपड़ा दुकान में देर रात आग लगी। उस वक्त दुकान बंद थी। अचानक शटर के नीचे से लपटें और धुआं निकलता देख बाजार में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल कोतवाली थाने और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि तब तक दुकान के अंदर रखा रेडीमेड कपड़ा और अन्य सामान जलकर खाक हो गया। दुकान संचालक के अनुसार, आग से करीब 4 लाख रुपए से अधिक का नुकसान होने का अनुमान है। प्राथमिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। पुलिस और फायर टीम ने मौके का मुआयना किया है। आग समय पर बुझ जाने से आसपास की दुकानें सुरक्षित बच गईं। देखिए तस्वीरें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *