Headlines

कोटा गवर्नमेंट कॉलेज में NSUI-ABVP कार्यकर्ताओं के बीच बवाल:एनएसयूआई प्रदेश सचिव ने लोहे की रॉड से हमले का आरोप लगाया




कोटा के राजकीय महाविद्यालय में आज तनावपूर्ण स्थिति बन गई, एनएसयूआई और एबीवीपी कार्यकर्ताओं के बीच जमकर विवाद और धक्का-मुक्की हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। घटना के दौरान मौके पर मौजूद नयापुरा थाना पुलिस ने हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित किया। एनएसयूआई प्रदेश सचिव रिद्धम शर्मा ने आरोप लगाया है कि एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने मेरे छात्र नेता मोहित वाल्मीकि, कावेरी कुमारी, हंसवी समेत कई छात्रों पर लोहे की रॉड से जानलेवा हमला किया। उन्होंने बताया कि बीच-बचाव के दौरान पुलिसकर्मियों को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी। घटना के बाद एनएसयूआई ने नयापुरा थाने में शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। एनएसयूआई प्रदेश सचिव रिद्धम शर्मा ने बताया कि कॉलेज परिसर में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने के विरोध में उन्होंने पहले प्राचार्य को ज्ञापन दिया था। शुक्रवार को वे खून से लिखा पत्र लेकर ज्ञापन देने पहुंचे थे। उनका कहना है कि मांग की गई थी कि प्रतिमा को क्षति पहुंचाने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए और सात दिन में नई प्रतिमा स्थापित की जाए। रिद्धम शर्मा का आरोप है कि कॉलेज गेट के बाहर पहले से कुछ युवक मौजूद थे, जिनमें कई नियमित छात्र नहीं थे। उनके अनुसार, नारेबाजी के बीच उन पर लोहे की रॉड से हमला किया गया, जिससे उनके सिर में चोट आई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि छात्रा नेता कावेरी कुमारी के बाल खींचे गए और अन्य छात्रों के साथ भी मारपीट की गई। उनका कहना है कि घटना के दौरान नयापुरा थाना अधिकारी भी बीच-बचाव करते हुए दो बार गिर पड़े। नयापूरा थाना अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि गवर्नमेंट कॉलेज में एनएसयूआई एबीवीपी के कार्यकर्ता मूर्ति विवाद को लेकर आपस में झगड़ गए थे। मौके पर मामले को शांत करवाया। दोनों की ओर से शिकायत ले ली गई है। आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *