![]()
अमृतसर में आज दोपहर करीब 12 बजे हलका उत्तरी के गोल्डन व्यू रिजॉर्ट में भाजपा नेता अक्षय शर्मा की ओर से राखी महासम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में हलका उत्तरी की हजारों बहनें और उनके परिवार शामिल होंगे। बहनें अक्षय शर्मा को राखी बांधकर अपना स
.
कार्यक्रम में हलका उत्तरी की 204 बूथ कमेटियों की महिला अध्यक्ष भी हिस्सा लेंगी। इसके साथ ही करीब 356 ऐसी महिलाएं भी अक्षय शर्मा को राखी बांधेंगी, जिनके पिता, पुत्र या भाई नशे की वजह से अपनी जान गंवा चुके हैं। अक्षय शर्मा लंबे समय से इन परिवारों की मदद करते आ रहे हैं।
अक्षय शर्मा का कहना है कि हलका उत्तरी की ये महिलाएं उनके लिए केवल क्षेत्रवासी नहीं, बल्कि परिवार का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि हलके के कई इलाकों में लोग गरीबी और मुश्किल परिस्थितियों में जीवन जी रहे हैं। इन परिस्थितियों को बदलने के लिए युवाओं को आगे आकर जिम्मेदारी संभालनी होगी।
उन्होंने कहा कि माताओं और बहनों के आशीर्वाद से युवा नेतृत्व आगे बढ़ सकता है। उनका सपना है कि 2027 के विधानसभा चुनावों के बाद हलका उत्तरी की तस्वीर बदले और यहां के लोग मजबूर नहीं, बल्कि मजबूत बनें। उन्होंने कहा कि वे चुनाव के समय ही नहीं, बल्कि चुनाव के बाद भी लगातार जनता के बीच रहकर काम करने में विश्वास रखते हैं।
