![]()
कोटा की कैथून और चेचट थाना पुलिस ने 2 अलग-अलग कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार और शराब बरामद की है। दोनों मामलों में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कोटा ग्रामीण एसपी सूजीत शंकर ने बताया कि पहली कार्रवाई कैथून थाना पुलिस ने की। पुलिस ने 9 अगस्त को दायीं मुख्य नहर पुलिया, शमशान रोड कैथून से 20 वर्षीय राम मेघवाल को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। आरोपी सीमलिया थाना क्षेत्र का रहने वाला है। मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है। वहीं दूसरी कार्रवाई चेचट थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ की। 8 लाइन तिराहा, मोडक रोड पर नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध क्रेटा कार को रुकने का इशारा किया। ड्राइवर ने कार की रफ्तार बढ़ाकर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसका पीछा कर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान पुलिस को अलग-अलग ब्रांड की 126 अंग्रेजी शराब की बोतलें और 24 पव्वे बरमाद किए। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल कार भी जब्त की है। इस मामले में झुंझुनूं जिले के रहने वाले राजेन्द्र प्रसाद और प्रदीप कल्याण को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार बरामद शराब की कीमत करीब 3 लाख रुपए है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Source link
कोटा ग्रामीण में पुलिस की दो बड़ी कार्रवाई:अवैध कट्टा-कारतूस और शराब के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार
